पोखरण में गूंजी पिनाका ER रॉकेट की दहाड़, अब 45 KM दूर दुश्मन होगा ढेर, नागपुर के 'सोलर ग्रुप' ने रचा इतिहास!

Pinaka ER Rocket Trial: नागपुर के सोलर ग्रुप का धमाका! पोखरण में पिनाका ER रॉकेट का सफल परीक्षण। 45 किमी तक दुश्मन का काल बनेगा स्वदेशी रॉकेट। निजी क्षेत्र की बड़ी रक्षा उपलब्धि।
Nagpur's Solar Group creates history! Successful proof trial of Pinaka Extended Range (ER) rockets with 45km range completed in Pokhran. A boost for Atmanirbhar Bharat.
पिनाका (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pokhran Field Firing Range: भारत की निजी रक्षा कंपनी सोलर ग्रुप ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज (ईआर) रॉकेट के 2 प्रोडक्शन लॉट का सफलतापूर्वक ‘प्रूफ ट्रायल’ पूरा कर लिया है। भारत में पहली बार किसी निजी संस्था द्वारा भारी तोपखाने के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है।

यह सफल परीक्षण राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया। परीक्षण के दौरान कुल 24 पिनाका एन्हांस्ड रॉकेट दागे गए। इन रॉकेटों ने अपनी सटीकता, निरंतरता और मारक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन रॉकेटों का निर्माण सोलर ग्रुप की सहायक कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) द्वारा किया गया है।

यह उपलब्धि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से ‘टेक्नोलॉजी ट्रांसफर’ (टीओटी) को सफलतापूर्वक आत्मसात करने का प्रमाण है जो अब बड़े पैमाने पर उत्पादन का मार्ग प्रशस्त करता है।

रक्षा क्षमताओं में होगा इजाफा

पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट भारतीय सेना में पहले से शामिल पिनाका हथियार प्रणाली का उन्नत संस्करण है। इसकी रेंज और मारक क्षमता मौजूदा सिस्टम से अधिक है जिससे भारतीय सेना दुश्मन के ठिकानों को अधिक दूरी से और अधिक प्रभावी ढंग से नष्ट कर सकेगी।

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

सोलर इंडस्ट्रीज को रक्षा मंत्रालय से पिनाका रॉकेट की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हुए हैं। यह सफलता न केवल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करती है बल्कि निजी क्षेत्र की रक्षा विनिर्माण क्षमता पर भरोसे को भी दर्शाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com