- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Solar Panels On 57 Thousand Houses In 82 Days Mahavitaran Completed Target Of 100 Days 18 Days Before
Nagpur News: 82 दिनों में 57 हजार घरों पर सोलर पैनल, महावितरण ने 100 दिनों के टारगेट को 18 दिन पहले ही किया पूरा
100 दिनों में लाभार्थियों की संख्या 1.25 लाख तक पहुंचाने और कुल बिजली उत्पादन क्षमता 500 मेगावाट करने का लक्ष्य महावितरण को दिया था, जिसे 18 दिन पहले 82 दिनों में पूर्ण कर लिया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

82 दिनों में 57 हजार घरों पर सोलर पैनल। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने पहले 100 दिनों में लाभार्थियों की संख्या 1.25 लाख तक पहुंचाने और कुल बिजली उत्पादन क्षमता 500 मेगावाट करने का लक्ष्य महावितरण को दिया था, जिसे 18 दिन पहले 82 दिनों में पूर्ण कर लिया गया। यह जानकारी महावितरण के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक लोकेश चंद्र ने दी।
उन्होंने बताया कि फडणवीस ने 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद 100 दिन मतलब 16 मार्च तक विविध विभागों के कार्यों का टारगेट निश्चित किया गया। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने वाले घरों की कुल संख्या 6 दिसंबर को 71,437 थी। इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 283 मेगावाट थी।

सम्बंधित ख़बरें
Ambedkar Jayanti: महाराष्ट्र में ‘विचारों का उत्सव’ मनाएगी फडणवीस सरकार, चैत्यभूमि पर होगा ड्रोन शो
नागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
टारगेट महज 60 दिनों में पूर्ण
100 दिनों के अभियान में घरों की संख्या 1.25 लाख और उत्पादन क्षमता 500 मेगावाट करने का टारगेट रखा गया। 26 फरवरी तक लाभार्थी घरों की संख्या 1,28,470 और उत्पादन क्षमता 500 मेगावाट हो गई। 82 दिनों में ही टारगेट पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व जो मांगें थीं, उन्हें सौर कृषि पंप योजना के तहत 1.50 लाख से अधिक का टारगेट महज 60 दिनों में पूर्ण कर लिया गया था।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
800 करोड़ का अनुदान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की थी। योजना शुरू होने के बाद 5 दिसंबर तक राज्य में 71,437 घरों को लाभ हुआ था। उसके बाद 82 दिनों में 57,033 घरों पर सोलर पैनल सिस्टम लगाए गए। अब तक लाभार्थी परिवारों को कुल 800 करोड़ रुपयों का अनुदान उनके बैंक खातों में जमा किया जा चुका है।
नागपुर जिला इस योजना में अव्वल
राज्य भर में नागपुर जिला इस योजना में अव्वल रहा। नागपुर में लाभार्थियों की संख्या 21,027 हो गई है। उसके बाद पुणे, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, नाशिक, अमरावती, कोल्हापुर आदि शहरों का नंबर आता है। योजना के लाभार्थियों को 30 से 78 हजार रुपयों तक अनुदान दिया जाता है। महावितरण की ओर से ग्राहकों को नेट मीटर मुफ्त दिया जाता है।
Solar panels on 57 thousand houses in 82 days mahavitaran completed target of 100 days 18 days before
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














