महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में 'अंकित' की एंट्री

IAS Transfer Maharashtra: महाराष्ट्र में आईएएस तबादले। वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की नई जिलाधिकारी। नागपुर मनपा के नए अतिरिक्त आयुक्त होंगे अंकित। जानें प्रशासनिक फेरबदल की पूरी रिपोर्ट।
Major Administrative Reshuffle in Maharashtra! Vasumana Pant Appointed District Collector of Chandrapur; 'Ankit' Enters Nagpur NMC.
वसुमना पंत और अंकित (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Vasumana Pant IAS Chandrapur Collector: राज्य सरकार ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार महानगर पालिका की अतिरिक्त महापालिका आयुक्त वसुमना पंत का तबादला कर उन्हें अब चंद्रपुर जिले की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सह सचिव सुभाष उमराणीकर द्वारा जारी इस आदेश में बताया गया है कि वसुमना पंत चंद्रपुर के वर्तमान जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी. का स्थान ग्रहण करेंगी। वहीं पंत के रिक्त हुए पद यानी नागपुर महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी अब अंकित को सौंपी गई है। अंकित वर्तमान में छत्रपति संभाजीनगर के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

अंकित होंगे नए अतिरिक्त आयुक्त

राज्य सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि वसुमना पंत महानगर पालिका आयुक्त की सलाह से अपना वर्तमान कार्यभार किसी अन्य अधिकारी को सौंपकर तुरंत प्रभाव से चंद्रपुर जिलाधिकारी का पदभार विनय गौड़ा से ग्रहण करें।

छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यरत अंकित को अब महानगर पालिका का नया अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक अंकित मनपा में वसुमना पंत का स्थान लेंगे। अंकित को भी महानगर पालिका में अपने नए पद का कार्यभार तुरंत ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com