- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Raulgaon Blast Sbl Energy Nagpur High Court License Suspended
SBL एनर्जी लिमिटेड पर गिरी गाज: हाई कोर्ट की सख्ती के बाद लाइसेंस रद्द, 25 कामगारों की जान से हुआ खिलवाड़
Raulgaon SBL Blast Nagpur: हाई कोर्ट में कलेक्टर और एसपी का बड़ा खुलासा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण गई 25 श्रमिकों की जान। एसबीएल एनर्जी का लाइसेंस निलंबित।
- Written By: प्रिया जैस

एसबीएल कंपनी ब्लास्ट (फाइल फोटो)
SBL Energy Limited Licence Suspend: नागपुर जिले में 1 मार्च, 2026 को राऊलगांव (काटोल तहसील) स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड के विस्फोटक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में 25 श्रमिकों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। विस्फोट में बड़ी संख्या में श्रमिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इस घटना के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता और ट्रेड यूनियन नेता जम्मू आनंद की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।
याचिका पर हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार गुरुवार को सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की ओर से शपथपत्र दायर किया गया। शपथपत्र में न केवल सुरक्षा मानकों की अनदेखी होने का खुलासा किया गया, बल्कि SBL कम्पनी का लाइसेंस निलंबित करने की भी जानकारी हाई कोर्ट को दी गई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरविंद वाघमारे ने पैरवी की।
तीन वर्षों के रिकॉर्ड की समीक्षा
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट को बताया गया कि पिछले तीन वर्षों के रिकॉर्ड की समीक्षा करने पर यह तथ्य सामने आया कि इस मामले में एक महीने के भीतर ही मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए थे, लेकिन उस जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी रिकॉर्ड पर मौजूद नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
यह भी पढ़ें – अथर्व हत्याकांड: नागपुर पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट; पिता के आंसू देख DCP ने किया इंसाफ का वादा
कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
फिलहाल, कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी विस्फोटक इकाइयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंपी जाती है। इस मौजूदा मामले के संबंध में रिपोर्ट स्पष्ट रूप से बताती है कि इकाई में आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का पालन नहीं किया गया था।
Raulgaon blast sbl energy nagpur high court license suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: तालाब में डूबे करण-अर्जुन, सर्च ऑपरेशन में एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
May 12, 2026 | 02:46 PMसंभाजीनगर में मतीन शेख को अवैध निर्माण नोटिस, HC में चुनौती; निदा खान मामले के बाद नगरसेवक पर कार्रवाई तेज
May 12, 2026 | 02:46 PMपूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PMचंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 02:39 PMसंभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
May 12, 2026 | 02:38 PMनई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














