चोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Murder News: नागपुर के हिवरीनगर में पैसे चोरी के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी।
Dispute over Theft Suspicion: Brother Kills Brother in Nagpur's Hiwri Nagar—Murder Committed with Iron Rod; Accused Arrested
भाई की हत्या, नंदनवन थाना, पैसे का विवाद, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Murder Crime News: नागपुर नंदनवन थानांतर्गत हिवरीनगर झोपड़पट्टी में एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई को मार डाला। पैसे चोरी करने का आरोप लगाने के बाद यह विवाद हुआ जिसमें बड़े भाई ने छोटे पर लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद ही पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक जयभीम चौक निवासी प्रदीप गोविंदराव बाबुले (37) बताया गया। उसके बड़े भाई भगवान गोविंदराव बाबुले (40) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। प्रदीप अविवाहित था, जबकि भगवान अपने परिवार के साथ रहता है। दोनों मजदूरी करके अपना उदर निर्वाह करते थे।

प्रदीप ने मजदूरी से 5,000 रुपये जमा किए थे। यह रकम उसे नहीं मिल रही थी। उसने भगवान से रुपयों के बारे में पूछा। भगवान को लगा कि प्रदीप उस पर चोरी का आरोप लगा रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हो गया। हाथापायी के दौरान गुस्साए भगवान ने घर में रखी लोहे की टॉमी रॉड से प्रदीप पर हमला कर दिया।

भाई की लोहे की रॉड से हत्या, आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना

सिर पर 3 से 4 बार प्रहार किया और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भगवान ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को भाई की हत्या करने की सूचना दी। खबर मिलते ही नंदनवन के थानेदार कैलाश देशमाने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, भगवान शव के पास ही रॉड लेकर बैठा हुआ था।

उसने विवाद और भाई की हत्या करने की जानकारी दी। तत्याल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पंचनामा कर प्रदीप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सोमवार की दोपहर भगवान को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 27 मई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। शहर में पारिवारिक विवादों के चलते लगातार हत्या की वारदातें हो रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com