

Nagpur Weather Today: उपराजधानी नागपुर सहित पूरा विदर्भ मंडल इस समय भीषणतम गर्मी के दौर से गुजर रहा है। आमतौर पर मई अंत में शुरू होने वाले नौतपा से पहले ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार और सोमवार को नागपुर का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया, जिससे शहर एक जलती हुई नहीं जैसा महसूस हो रहा। आज का नागपुर में हीटवेव की स्थिति गंभीर रहेगी।
मौसम विभाग (MID) के अनुसार, आज नागपुर में हौटवेव (लू) की स्थिति और भी गंभीर होने वाली है।
नागपुर ही नहीं, बल्कि विदर्भ के कई अन्य जिले हीट इंडेक्स' में देश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हैं:
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत (राजस्थान) की ओर से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं ने विदर्भ के ऊपर एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना दिया है। इसके कारण आसमान पूरी तरह साफ है और सुरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। कंक्रीट के बढ़ते जंगलों और कम होते हरित क्षेत्र (Green Cover) के कारण 'अर्बन हीट आइलैंड तर प्रभाव भी नागपुर में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।
डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस तापमान में 'हीट स्ट्रोक' (लू लगना) का खतरा बढ़ जाता है। इसके लक्षणों में शामिल हैं: