- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Padma Shri Satyanarayan Nuwal Solar Industries Nagpur Success Story
साधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
Nagpur Solar Industries Founder: नागपुर के उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल को औद्योगिक विकास व रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान के लिए पद्मश्री मिला। सोलर इंडस्ट्रीज आज 65 से अधिक देशों में कारोबार कर रही है।
- Written By: अंकिता पटेल

सत्यनारायण नुवाल, पद्मश्री सम्मान,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Padma Shri Satyanarayan Nuwal: नागपुर सत्यनारायण नंदलाल नुवाल अत्यंत प्रतिष्ठित और दूरदर्शी उद्योगपति हैं जिन्हें देश के औद्योगिक विकास और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए उनके असाधारण योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे औद्योगिक विस्फोटकों और उच्च ऊर्जा सामग्री के निर्माण और निर्यात क्षेत्र में दुनियाभर में अपनी धाक जमाने वाले ‘सोलर इंडस्ट्रीज ग्रुप’ के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
नागपुर से शुरू हुआ उनका यह सफर आज वैधिक पटल पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है। साधारण शुरुआत से वैश्विक साम्राज्य तक नुवाल का जीवन संघर्ष और सफलता की एक अद्भुत मिसाल है। एक बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने के बाद भी उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दूरदृष्टि के बल पर ‘सोलर इंडस्ट्रीज’ को खड़ा किया।
आज यह समूह भारत में औद्योगिक विस्फोटकों का सबसे बड़ा निर्माता है। कंपनी माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए आवश्यक अत्याधुनिक विस्फोटक और डिटोनेटर बनाती है। सोलर ग्रुप का व्यवसाय आज केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के 65 से अधिक देशों में इसकी सामग्री निर्यात की जाती है, जो इसे एक ग्लोबल लीडर बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
US-ईरान तनाव का असर नवी मुंबई एयरपोर्ट पर, फिर टल सकती है इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत
बैकडेटेड किराया वृद्धि के खिलाफ नासिक के व्यापारियों ने महापौर से की मुलाकात, जल्द बुलाई जाएगी विशेष बैठक
पुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
रक्षा क्षेत्र में देश को बनाया ‘आत्मनिर्भर’
साल 2010 से पहले तक भारत अपनी सेनाओं के लिए कई तरह के गोला-बारूद, मिसाइल प्रोपेलेट और सैन्य विस्फोटकों के लिए पूरी तरह से आयाती पर निर्भर था। इस रणनीतिक कमजोरी और देश की जरूरत को सत्यनारायण नुवाल ने समय रहते पहचाना। उन्होंने साल 2010 में ‘सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड’ की स्थापना की।
यह भी पढ़ें:-26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
खत्म की आयात पर निर्भरता
इस कदम के बाद भारत ने रक्षा सामग्री के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में कदम बढ़ाए। उनकी कंपनी ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मिसाइलों के वॉरहेड, धीपेलेट और स्वदेशी रॉकेट (जैसे पिनाका रॉकेट) के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वह भारत के रक्षा क्षेत्र में एंट्री करने वाले और सेना को गोला-बारूद सप्लाई करने वाले देश के शुरुआती निजी उद्यमियों में से एक बने।
Padma shri satyanarayan nuwal solar industries nagpur success story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
May 26, 2026 | 08:15 AMनासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
May 26, 2026 | 08:13 AMजैसलमेर में ‘गौ सेवा’ की शर्मनाक तस्वीर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 500 से ज्यादा गायों की लाशें, जिम्मेदार कौन?
May 26, 2026 | 08:04 AMUS-ईरान तनाव का असर नवी मुंबई एयरपोर्ट पर, फिर टल सकती है इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत
May 26, 2026 | 07:59 AMबैकडेटेड किराया वृद्धि के खिलाफ नासिक के व्यापारियों ने महापौर से की मुलाकात, जल्द बुलाई जाएगी विशेष बैठक
May 26, 2026 | 07:54 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के T-59 बाघ का जबलपुर में दूसरा पोस्टमार्टम, मौत की वजह अब भी साफ नहीं
May 26, 2026 | 07:46 AMपुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
May 26, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










