- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Quick Action On Twitter Criminal Arrested Within 5 Hours
ट्विट पर क्विक एक्शन, 5 घंटे के भीतर धरा गया अपराधी
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. एक अपराधी दुपहिया वाहन पर पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा. पीछे खड़े एक युवक को उसकी कमर पर बड़ा खंजर दिखाई दिया. युवक ने तुरंत अपने मोबाइल से फोटो खींची और नागपुर पुलिस को ट्विट कर दिया. ट्विट के साथ ही पुलिस का क्विक एक्शन भी शुरू हो गया और महज 5 घंटे के भीतर पुलिस ने अपराधी को हथियार के साथ दबोच लिया. पकड़ा गया आरोपी डायमंड कॉलोनी, मांजरी निवासी मोहम्मद जिशान खुर्शीद खान (23) बताया गया.
जिशान के खिलाफ और भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. गुरुवार की दोपहर 12 बजे के दौरान वह यशोधरानगर परिसर में स्थित एक पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था. कमर पर बड़ा सा चाकू था. युवक ने सतर्क नागरिक होने का परिचय दिया. उसके वाहन क्र. एम.एच.39-ए.एक्स.078 के साथ फोटो खींच ली और ट्विट कर दी. डीसीपी क्राइम चिन्मय पंडित ने ट्विट देखते ही अपने सभी यूनिट को आरोपी की तलाश में लगा दिया.
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर क्राइम ब्रांच के यूनिट-3 ने उसका पीछा शुरू कर दिया. शाम 4.45 बजे के दौरान पुलिस ने जिशान को वनदेवीनगर के नाले के पास दबोच लिया. तलाशी में उसके पास बड़ा खंजर भी मिला. जिशान के खिलाफ यशोधरानगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
-40°C में भी नहीं डगमगाएंगे कदम, सरहद की रक्षा करेंगे ‘नागपुरी रोबोट’, CM फडणवीस और गडकरी ने किया शिलान्यास
गले लगा ले बेटा…शहीद पुर्वेश के पार्थिव से लिपटकर रोती रही मां, नागपुर में उमड़े लोग, नम आंखों से दी विदाई
सोशल साइट की पहचान पड़ी भारी! MBA छात्र ने किया दुष्कर्म, फिर अडल्ट साइट पर डाली युवती की फोटो; पुलिस ने दबोचा
महंगाई का महा-झटका! घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 महंगा; अब ₹900 के पार हुई रसोई की आग, देखें नई रेट लिस्ट
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई भी गतिविधियां दिखाई दें तो सीधे नागपुर पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दे. इंस्पेक्टर प्रदीप रायण्णावार, एपीआई माधुरी नेरकर, हेड कांस्टेबल ईश्वर खोरडे और मिलिंद चौधरी ने कार्रवाई की.
Quick action on twitter criminal arrested within 5 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान के हमलों से भड़के खाड़ी देश, सऊदी अरब ने दे डाली जवाबी कार्रवाई की धमकी, कहा- तेहरान पर बरसेंगे बम
Mar 08, 2026 | 10:15 AMKorean Skincare: पपीते के इस जादुई फेस मास्क से पाएं नेचुरल ग्लो, बस जान लें लगाने का सही तरीका
Mar 08, 2026 | 10:10 AM100 रुपये के नोट पर शहद रखकर जलाया! वायरल वीडियो में दिखाया गया ‘असली शहद’ टेस्ट
Mar 08, 2026 | 10:08 AMसावधान! कभी भी फट सकती है घोड़ाझरी की नहर, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार?
Mar 08, 2026 | 10:08 AM‘UK कभी हमारा साथी था, अब जरूरत नहीं’… डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर को सरेआम धमकाया
Mar 08, 2026 | 10:05 AMरनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!
Mar 08, 2026 | 10:01 AM198 परिवारों की चीखें हैं ये! इंसान और बाघ की जंग में फेल हुआ प्रशासन; कब लागू होगी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट?
Mar 08, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM














