- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Prabhag 16 Nagpur Development Issues Election Analysis
नागपुर प्रभाग-16 का चुनावी समीकरण: BJP का गढ़, लेकिन चुनौतियां बरकरार, कांग्रेस को बहाना होगा पसीना
Nagpur Prabhag 16 Election: नागपुर प्रभाग-16 में विकास के दावों के बीच कई समस्याएं जस की तस। धंतोली से सोमलवाड़ा तक सड़क, नाली, पार्किंग और पानी की समस्याओं पर राजनीतिक घमासान।
- Written By: प्रिया जैस

मनपा प्रभाग 16 (डिजाइन फोटो)
Nagpur Municipal Election Ward Analysis: नागपुर शहर के धंतोली, कांग्रेसनगर, कारागृह परिसर, छत्रपति चौक से सोमलवाड़ा तक फैले प्रभाग-16 में पूर्व नगरसेवकों ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य करने का दावा किया है। पूर्व नगरसेविका लक्ष्मी यादव और लखन येरावार समेत चारों पूर्व पार्षदों का कहना है कि उन्होंने सड़क निर्माण, स्वच्छता में सुधार, नालियों का नवीनीकरण और जल आपूर्ति को व्यवस्थित किया है।
विकास कार्यों के दावे
पूर्व नगरसेवकों के अनुसार उन्होंने धंतोली और कांग्रेसनगर उद्यानों का सौंदर्यीकरण करके नागरिकों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मोहल्ला क्लिनिक शुरू किए गए। तकिया में सार्वजनिक शौचालय के पास की दुर्गंध को खत्म करने के लिए उसे हटाकर वहां बिरसा मुंडा सभागृह का निर्माण किया गया।
प्रभाग में झुग्गी-झोपड़ियों के शामिल होने के कारण गरीब छात्रों के लिए स्कूलों का नवीनीकरण कर शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाया गया। कांग्रेसनगर उद्यान में स्वतंत्रता-पूर्व काल के अधिवेशन के इतिहास को जीवंत करने का काम किया जाएगा। तकिया सहित अन्य झुग्गी-झोपड़ी धारकों को जल्द ही पट्टे वितरित किए जाएंगे और कांग्रेसनगर के कई भूखंडों को फ्री होल्ड करके नागरिकों को राहत दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
पूर्व नगरसेवक संदीप जोशी के काम
पूर्व नगरसेवक संदीप जोशी अब विधायक बन गए हैं लेकिन नगरसेवक रहते हुए भी उन्होंने प्रभाग के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी और विधायक बनने के बाद भी वे निरंतर कार्यों में पहल कर रहे हैं। पूर्व नगरसेविका लक्ष्मी यादव ने बताया कि चूनाभट्टी, अंबिकानगर, अजनी क्षेत्रों में नाले पर सुरक्षा दीवार, कुएं की मरम्मत और चैंबर की मरम्मत जैसे काम किए गए हैं। राहुलनगर में भूमिगत सीवेज लाइन का काम किया गया है और कई बस्तियों में आंतरिक सड़कों का डामरीकरण (फ्लोरिंग) कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दी गई हैं।
समस्याएं जस की तस : विपक्ष का दावा
पूर्व नगरसेवकों के विकास के दावों को नकारते हुए पिछले चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं भक्ति पन्नासे ने कहा कि कई समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। नरेंद्रनगर पुल में अभी भी पानी जमा होता है जिससे नागरिकों को परेशानी होती है। यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनसे दुर्घटनाएं हो रही हैं। राहुलनगर, चूनाभट्टी, अंबिकानगर, सोमलवाड़ा की झुग्गी बस्तियों में कोई काम नहीं हुआ है और पाइपलाइन के काम लंबित हैं।
धंतोली में पार्किंग की समस्या गंभीर बनी हुई है जिससे स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की समस्याओं और विवादों का सामना करना पड़ता है। घरों के सामने वाहन खड़े किए जाते हैं जिस पर पूर्व नगरसेवकों ने ध्यान नहीं दिया। पट्टे वितरण का दावा किया जा रहा है लेकिन वास्तव में कहीं भी पट्टे वितरित नहीं किए गए हैं। विकास कार्यों में संतुलन नहीं है और जगह-जगह खुदाई कर दी गई है। स्वच्छता कर्मचारियों की कमी के कारण स्वच्छता का मुद्दा बरकरार है।
2017 चुनाव की स्थिति और मतदाता समीकरण
| विजयी उम्मीदवार | प्राप्त मत | दूसरे स्थान पर | प्राप्त मत |
|---|---|---|---|
| लखन येरावार | 19,450 | अरविंद गणवीर | 8,963 |
| वनीता दांडेकर | 20,358 | भक्ति पन्नासे | 7,699 |
| लक्ष्मी यादव | 18,248 | गीता यादव | 7,769 |
| संदीप जोशी | 20,724 | विजय माजरीकर | 6,757 |
उम्मीदवारों की दावेदारी
भाजपा : लक्ष्मी यादव, लखन येरावार, वनीता दांडेकर, गजानन निशितकर, नीरज दोंतुलवार, शिवानी दाणी, करण यादव, पुष्पा शिंदे, प्रतिभा वैरागडे, मनोज देशपांडे।
कांग्रेस : भक्ति पन्नासे, सचिन वैद्य, शुभम सोनटक्के, विजय चिटमिटवार, रवि खडसे, अभिषेक धवड, किशोर मेगरे, अरविंद गणवीर।
यह भी पढ़ें – शिंदे के हाथों विधान परिषद की कमान, नागपुर में आज से ‘सरकार’, उद्धव की एंट्री से गरमाएगा शीत सत्र!
प्रभाग का समीकरण
| वर्ग | जनसंख्या |
|---|---|
| कुल जनसंख्या | 71,187 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 9,265 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 4,016 |
| ओबीसी (OBC) | 47,000 |
| अन्य | 11,000 |
आरक्षण की स्थिति
16-अ : अनुसूचित जाति (SC) सामान्य
16-ब : ओबीसी महिला
16-क : सामान्य महिला
16-ड : सामान्य
बीजेपी पर वोटों की बारिश
पिछले 2017 के चुनाव में प्रभाग-16 के चारों उम्मीदवार 10,000 से अधिक मतों के अंतर से जीते थे। यह प्रभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में आता है जिसका फायदा उम्मीदवारों को मिला। हालांकि संदीप जोशी के विधायक बनने के बाद बीजेपी को एक नये उम्मीदवार को मैदान में उतारना होगा और पिछले प्रदर्शन को दोहराने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यह प्रभाग पिछले कुछ चुनावों से बीजेपी का गढ़ बना हुआ है।
कांग्रेस को बहाना होगा पसीना
पिछले चुनाव में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार 10,000 वोट का आंकड़ा पार नहीं कर सका था। कांग्रेस को बीजेपी के इस गढ़ में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है और आगामी चुनाव में भी पसीना बहाना पड़ सकता है। कांग्रेस से कुछ युवा चेहरे आगे आने की संभावना है। पार्टी के पुराने और नये चेहरों के बीच संतुलन बनाते हुए, कांग्रेस को बीजेपी के पिछले 8 वर्षों के कमजोर पहलुओं को मतदाताओं के सामने कैसे प्रस्तुत करती है, इसी पर उसकी सफलता निर्भर करेगी।
Prabhag 16 nagpur development issues election analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMकांग्रेस का बड़ा ऐलान, असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,गौरव गोगोई को मिली टिकट
Mar 03, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














