-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Withdraws Rs 50 Lakh Penalty Demand Against Hotel Hardev Nagpur
नागपुर: कोर्ट में मनपा का यू-टर्न, होटल हरदेव पर 50 लाख का डिमांड नोटिस वापस
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur High Court: नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान मनपा ने होटल हरदेव पर लगाए गए 50.67 लाख रुपये के जुर्माने की मांग वापस ले ली। इसके बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।

होटल हरदेव, नागपुर मनपा, हाई कोर्ट, जुर्माना वापस,(साेर्स:-सोशल मीडिया)
Nagpur NMC Penalty Withdrawn High Court: नागपुर जिले में होटल हरदेव को जारी किए गए डिमांड को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान अचानक मनपा की ओर से होटल पर लगाए गए 50,67,948 रुपए के भारी भरकम जुर्माने की मांग को आधिकारिक तौर पर वापस लेने की जानकारी कोर्ट को दी। इसके बाद न्यायाधीश अनिल पानसरे और न्यायाधीश रजनीश व्यास ने इसे स्वीकृत कर याचिका का निपटारा कर दिया। याचिकाकर्ता ‘होटल हरदेव’ के संचालक विशाल जायसवाल की ओर से अधिवक्ता अक्षय नाईक और मनपा की ओर से अधि। एएम काजी ने पैरवी की।
मनपा ने वापस लिया अपना दावा
सुनवाई के दौरान मनपा के वकील काजी ने 6 जुलाई 2026 का एक लिखित दस्तावेज़ अदालत में पेश किया। उन्होंने अदालत को सूचित किया कि मनपा ने 50,67,948 रुपये की जुर्माना राशि से संबंधित अपनी मांग वापस ले ली है।
मनपा के इस कदम पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने आदेश दिया कि याचिकाकर्ता (होटल प्रबंधन) द्वारा विरोध स्वरूप जमा की गई राशि वापस की जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ता उचित आवेदन प्रस्तुत करता है तो 4 सप्ताह के भीतर यह रिफंड किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
छत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब
किरीट सोमैया का बड़ा दावा: BMC के 87 हजार फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर बने वोटर ID, जांच की मांग
यात्री ध्यान दें! केलवे रोड पर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कवच प्रणाली के चलते 14-15 जुलाई को ट्रेनें प्रभावित
कमिश्नर के खिलाफ वारंट की आई थी नौबत
गत सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मनपा के मुकदमों में वकीलों के लगातार गैर हाजिर रहने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। अदालत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान मनपा की तरफ से किसी के पेश न होने पर मनपा कमिश्नर के खिलाफ जमानती वारंट तक जारी कर दिया था, अदालत ने (रिट याचिका संख्या 5624/2018) मामले पर सुनवाई की थी। सुनवाई के दौरान जब मामले को पुकारा गया तो प्रतिवादियों (मनपा) की तरफ से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद मनपा आयुक्त पर वारंट वापस
अदालत ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मनपा कमिश्नर के खिलाफ 5,000 रुपये का जमानती वारंट जारी कर दिया था किंतु कुछ समय बाद मनपा की ओर से वकील अदालत में उपस्थित हुए। उन्होंने अदालत को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में पूरी जिम्मेदारी से उपस्थित रहेंगे। उनके इस आश्वासन के बाद अदालत ने कमिश्नर के खिलाफ जारी जमानती वारंट के आदेश को वापस ले लिया।
यह भी पढ़ें:-100 दिन का अभियान फेल! दिन में कार्रवाई, शाम को फिर कब्जा! नागपुर में अतिक्रमण पर मनपा बेबस
भले ही अदालत ने वारंट वापस ले लिया हो लेकिन कोर्ट ने इस आदेश की एक प्रति सीधे नागपुर मनपा आयुक्त को भेजने का निर्देश दिया था, कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि यह संज्ञान में लेना जरूरी है कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें प्रतिवादी आयुक्त एक पक्ष है लेकिन सुनवाई के समय कोई उपस्थित नहीं रहता। अदालत ने कमिश्नर को सख्त हिदायत दी थी कि वे न्यायालयीन मामलों के लिए उचित व्यवस्था करें और यह सुनिश्चित करें कि मामलों की सुनवाई में वकीलों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति हो।
Nmc withdraws rs 50 lakh penalty demand against hotel hardev nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMअसली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM
भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM













