- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nikay Chunav Reservation 50 Percent Crisis Supreme Court Warning
नागपुर: निकाय चुनाव पर फिर लटकी तलवार! आरक्षण 50% पार, आयोग की ‘गलत व्याख्या’ से बढ़ी मुसीबत
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: सुप्रीम कोर्ट की 50% आरक्षण सीमा का उल्लंघन होने पर निकाय चुनाव रद्द होने की आशंका। नागपुर ZP समेत कई निकायों में आरक्षण सीमा पार, आयोग पर सवाल खड़े हो गए है।

निकाय चुनाव वोटर्स (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Reservation 50 Percent Limit: निकाय चुनाव में विविध वर्ग के लिए सीट आरक्षण 50 फीसदी से किसी भी सूरत में अधिक नहीं होना चाहिए। यह स्पष्ट आदेश सुप्रीम कोर्ट का है। 2 दिन पूर्व सीमा से ऊपर आरक्षण प्रतिशत जाने पर निकाय चुनाव रद्द करने की चेतावनी भी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दी है। उससे बाद से यह चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि क्या निकाय चुनाव रद्द हो जाएंगे जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है क्योंकि एससी, एसटी और ओबीसी प्रवर्ग का आरक्षण 50 फीसदी से ऊपर गया है।
कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग ने ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण की व्याख्या करते हुए पुराने फ़ॉर्मूले के आधार पर सीटें तय कीं। ऐसा करते समय उन्होंने आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा की अनदेखी की। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जो अर्थ निकाला उससे गड़बड़ी पैदा हुई और अब चुनाव संकट में पड़ सकते हैं।
नागपुर जेडपी में सीमा हुई पार
नागपुर जिला परिषद का ही उदाहरण लें तो यहां कुल 57 सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें से एससी के लिए 10, एसटी के लिए 8 और ओबीसी के लिए 15 सीटें आरक्षित की गई हैं। 24 सीटें ओपन वर्ग के लिए हैं। 57 सीटों का 50 फीसदी पकड़ें तो कुल 28 सीटें आरक्षित होनी चाहिए लेकिन यहां 33 सीटें आरक्षण में गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, भंडारा के 6 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज
World Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी
नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त
यह भी पढ़ें – मुंबई में जीतेगी महायुति! बागियों की वापसी पर बावनकुले का दांव, बोले- नामांकन वापस होंगे!
50 फीसदी से अधिक 5 सीटें अधिक आरक्षित हो गई हैं। आरक्षण की ऐसी ही स्थिति राज्यभर में नगर परिषद, नगर पंचायत, जिला परिषद और मनपा की भी है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने आंखें टेढ़ी कीं तो चुनाव रद्द भी कर सकती है।
ओबीसी सीटें कम करना ही रास्ता
चुनाव को 50 फीसदी आरक्षण की सीमा में रहकर करना है तो ओबीसी की सीटों को ही कम करना होगा। एससी और एसटी की सीटों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। केवल ओबीसी की सीटें कम कर उन्हें सामान्य ओपन वर्ग में शामिल किया जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने वाली सीटें लॉटरी सिस्टम से तय की जा सकती हैं।
ऐसा किया गया तो सभी सीटों पर आरक्षण प्रक्रिया फिर से लागू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय भी बचेगा। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट का 50 फीसदी सीमा वाला निर्देश स्पष्ट था तो आयोग ने वैसा क्यों नहीं किया, क्या चुनाव टालना ही उद्देश्य था।
Nikay chunav reservation 50 percent crisis supreme court warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बिग बॉस 20’ को लेकर बड़ा अपडेट, Salman Khan फिर बनेंगे होस्ट, सितंबर में शुरू हो सकती है शो की शूटिंग
Jun 10, 2026 | 03:24 PMछत्तीसगढ़ की चारू पांडेय का कमाल: 19 सरकारी नौकरियों का बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी गोल्ड मेडल
Jun 10, 2026 | 03:21 PMभोपाल में स्वच्छता के सख्त नियम लागू: 4 डस्टबिन न रखने पर 150% जुर्माना, बड़े आयोजनों पर अनुमति अनिवार्य
Jun 10, 2026 | 03:21 PMस्मृति ईरानी के समय कहां था चुनाव आयोग? मीनाक्षी नटराजन के नामंकन रद्द होने पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी
Jun 10, 2026 | 03:17 PMनागपुर: सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर वसूले लाखों, फर्जी सर्वेक्षण अधिकारी को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
Jun 10, 2026 | 03:16 PMभारत में हर चौथी सिगरेट गैरकानूनी! सरकार को सालाना 23,000 करोड़ का नुकसान, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
Jun 10, 2026 | 03:12 PMपालघर संत हत्याकांड में 5 साल बाद भी न्याय का इंतजार, CM फडणवीस से मिले पीड़ितों के परिजन, मिला ये आश्वासन
Jun 10, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














