-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- New Nagpur Project Hingana Land Acquisition Devendra Fadnavis
‘न्यू नागपुर’ का सपना 1730 एकड़ पर होगा पूरा, हिंगना के एग्रीकल्चर जमीन और प्लाट मालिकों ने दी सहमति
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: सीएम देवेंद्र फडणवीस की ‘न्यू नागपुर’ योजना को गति मिली। हिंगना में 1,730 एकड़ पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट की पहली बैठक में ही 125 एकड़ जमीन अधिग्रहण को सहमत बनी है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
New Nagpur Project: नागपुर जिले के हिंगना में लगभग 1,730 एकड़ में ‘न्यू नागपुर’ बसाने की योजना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की है। प्रोजेक्ट महत्वाकांक्षी है जिसके कारण स्पीड भी अच्छी है। न्यू नागपुर के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को हितधारकों के साथ पहली बैठक हुई। पहली बैठक में ही 125 एकड़ जमीन देने के लिए लोगों ने हामी भर दी। 30 सितंबर तक पूरी स्थिति क्लियर हो जाएगी।
नागपुर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (NMRDA) के चेयरमैन संजय मीणा ने बताया कि पहली बैठक काफी कारगर साबित हुई है। 125 एकड़ एग्रीकल्चर जमीन देने की सहमति हो गई है। इसी प्रकार छोटे प्लॉटधारकों में से भी 40 ने जमीन देने के लिए अपनी रजामंदी दे दी है।
NMRDA के चेयरमैन संजय मीणा ने कहा कि अब इसके बाद एनएमआरडीए कार्यालय में बैठकों का आयोजन रोजाना किया जाएगा। 30 सितंबर तक स्थिति स्पष्ट होने की पूरी संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
छोटे-छोटे प्लॉट अधिक
हिंगना तहसील के मौजा घोप्ली (रिडी) और मौजा लाडगांव (रिडी) गांवों में छोटे-छोटे प्लॉटधारक बहुत अधिक हैं। प्रत्येक से संपर्क कर उनसे बात की जा रही है। छोटे प्लॉटधारक भी खुद आगे आ रहे हैं। एक अहम प्रोजेक्ट होने के कारण लोगों में उत्साह है और वे स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- चिंतन शिविर ने बढ़ाई NCP के मंत्रियों का चिंता, भड़के अजित पवार, बोले- काम करो वरना कुर्सी छोड़ो
न्यू नागपुर प्रोजेक्ट के बारे में
- 6,400 करोड़ की योजना
- कुल क्षेत्रफल लगभग 692.06 हेक्टेयर है।
- परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का अनुमानित खर्च 3,000 करोड़।
- पहले चरण के विकास के लिए लगभग 3,400 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित।
न्यू नागपुर को एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं वित्त केंद्र (आईबीएफसी) के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है जिसके लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन किया गया है।
न्यू नागपुर का नवगठित व्यापारिक क्षेत्र लगभग 1,710 एकड़ (692 हेक्टेयर) के विशाल क्षेत्र में फैलेगा जिसमें से 1,000 एकड़ व्यापारिक जिले के लिए उपयोग किया जाएगा। इसी तरह से 710 एकड़ भूमि भविष्य के विस्तार के लिए आरक्षित रहेगी।
New nagpur project hingana land acquisition devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jul 02, 2026 | 06:54 AMहोटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Jul 02, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Jul 02, 2026 | 06:42 AMJio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













