-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Saudi Arabia Nuclear Deal Defence Agreement
‘जो हमारे पास है, सब सऊदी को देंगे…’ ख्वाजा आसिफ के न्यूक्लियर हथियार वाले बयान से मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
Pakistan Saudi Nuclear Deal: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने घोषणा की है कि यदि आवश्यकता हुई तो सऊदी अरब को पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम उपलब्ध कराया जाएगा।

सऊदी-पाकिस्तान डील, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Saudi Pakistan Defence Deal: अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस पर दोबारा कब्जा जमाने की ट्रंप की योजना को लेकर चीन और तालिबान ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की। यह एयर बेस रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जाता है और अफगानिस्तान में चीन की सीमा के पास स्थित है। ट्रंप ने गुरुवार को ब्रिटेन में बयान दिया था कि वह इस बेस को वापस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यह चीन के परमाणु हथियार निर्माण केंद्रों के बेहद करीब है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सऊदी अरब को उसके लिए परमाणु क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी। यह बयान दोनों देशों के बीच हुए ताज़ा रक्षा समझौते के तहत आया है। उल्लेखनीय है कि पहली बार पाकिस्तान ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि उसने अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा का दायरा सऊदी अरब तक बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का गुरुवार देर रात आया बयान इस हफ्ते पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए रक्षा समझौते की गंभीरता को दर्शाता है। दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग की परंपरा कई दशकों पुरानी रही है।
इजरायल को सीधा संदेश देने की कोशिश
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम इजरायल को सीधा संदेश देने की कोशिश है। मिडिल ईस्ट में अब तक परमाणु हथियार रखने वाला अकेला देश इज़रायल माना जाता रहा है। यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले हफ्ते इज़रायल ने कतर में हमास के नेताओं को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसमें छह लोगों की मौत हुई। इस घटना के बाद खाड़ी के अरब देशों में अपनी सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं गहराने लगी हैं। साथ ही, गाज़ा पट्टी में चल रहा इज़रायल-हमास युद्ध पूरे क्षेत्र की स्थिरता को और हिला रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
रूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी को दिए इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से सवाल किया गया कि क्या पाकिस्तान की परमाणु ताकत और दुश्मनों को डराने की क्षमता अब सऊदी अरब को भी मिलेगी? इस पर आसिफ ने जवाब दिया कि पाकिस्तान ने यह क्षमता काफी पहले परमाणु परीक्षणों के दौरान हासिल कर ली थी और तब से ही उसकी सेनाएं हर तरह की जंग के लिए तैयार रहती हैं। उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास जो भी संसाधन और क्षमताएं हैं, उन्हें सऊदी अरब के साथ इस समझौते के तहत साझा किया जाएगा।”
यह भी पढ़ें:- ट्रंप का बड़ा झटका! H-1B वीजा के लिए अब देने होंगे 1 लाख अमेरिकी डॉलर, लाखों भारतीयों पर पड़ेगा असर
सऊदी ने परमाणु कार्यक्रम के लिए की पाक की मदद
गौरतलब है कि बुधवार को पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें तय किया गया है कि किसी एक देश पर हमला, दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। हालांकि, अभी तक दोनों देशों ने यह साफ नहीं किया है कि इस समझौते का पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से सऊदी अरब की पहुंच पर क्या असर होगा।
सऊदी अरब और पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का रिश्ता नया नहीं है। माना जाता है कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लंबे समय तक आर्थिक मदद दी थी। पाकिस्तान के रिटायर्ड ब्रिगेडियर जनरल फिरोज हसन खान ने भी कहा था कि सऊदी अरब ने कठिन समय में पाकिस्तान को खुलकर फंडिंग दी, जिसकी वजह से परमाणु कार्यक्रम चलता रहा, खासकर उस दौर में जब पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगे थे।
Pakistan saudi arabia nuclear deal defence agreement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














