जन सुरक्षा विधेयक पर NCP (SP)-UBT का हल्ला बोल, कांग्रेस संग राज्यव्यापी संघर्ष का किया ऐलान

Nagpur News: महाराष्ट्र में पारित किया गया जनसुरक्षा विधेयक को लेकर विपक्ष ने हमला बोला है। विधेयक के खिलाफ विपक्ष सड़क पर उतर आया है। एनसीपी-एसपी और शिवसेना यूबीटी ने राज्यव्यापी संघर्ष का ऐलान किया।
Nagpur News: महाराष्ट्र में पारित किया गया जनसुरक्षा विधेयक को लेकर विपक्ष ने हमला बोला है। विधेयक के खिलाफ विपक्ष सड़क पर उतर आया है।
जन सुरक्षा विधेयक पर हल्ला बोल (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Nagpur Politics: नागपुर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को महाराष्ट्र जनसुरक्षा विधेयक के विरोध में गांधी पुतला, वैरायटी चौक पर विशाल आंदोलन किया गया। यह आंदोलन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर कांग्रेस के सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

लोकतंत्र और संविधान पर हमला

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र जनसुरक्षा विधेयक को जनता के अधिकारों पर सीधा हमला और लोकतंत्र व संविधान के खिलाफ करार दिया। आंदोलनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विधेयक को तुरंत वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनता के अधिकारों को छीनने की कोशिश की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक संघर्ष करेगी। आंदोलन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री, वर्तमान और पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सेल प्रमुख, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व नगरसेवक और अन्य नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके साथ ही महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, विभिन्न फ्रंटल संगठन और अलग-अलग सेल के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस के झंडे और बैनर के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मौलिक अधिकारों का दमन - विकास ठाकरे

आंदोलन को संबोधित करते हुए विधायक विकास ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र जनसुरक्षा विधेयक लोकतंत्र को दफनाने वाला निर्णय है। यह कानून पूरी तरह से लोकतंत्र विरोधी है और जनता के मौलिक अधिकारों को कुचलने वाला है। कांग्रेस किसी भी हालत में ऐसी नीति बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सड़क पर उतरे हैं और इस लड़ाई को और अधिक तेज करेंगे।

राज्यव्यापी संघर्ष का ऐलान

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में राज्यभर में व्यापक और तीव्र आंदोलन किया जाएगा। पार्टी ने संकल्प लिया है कि जनता के अधिकारों पर चोट करने वाले किसी भी कानून के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com