
Yuva Diwas Marathon:नागपुर में युवा दिवस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Constitution Run Nagpur: लॉ फोरम नागपुर द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन 2026 अत्यंत उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस 3 किलोमीटर लंबी मैराथन में 350 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मैराथन की शुरुआत संविधान चौक से हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत विनीत मोरे के नेतृत्व में ज़ुम्बा वार्म-अप सत्र से हुई।
इसके पश्चात “वंदे मातरम्” का सामूहिक गान किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संरक्षणम् सेवा प्रतिष्ठान की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इसमें भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण और आवश्यक पहलुओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
इसके उपरांत मैराथन को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण संरक्षणम सेवा प्रतिष्ठान द्वारा प्रस्तुत संवैधानिक प्रदर्शनी रही, जिसमें भारतीय संविधान के प्रमुख पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें पल्लवी भावे, रविंद्र बोकारे, ओशिन सिंह, आनंद कटियारमल, पंकज कोठारी और गार्गी चौबे शामिल रहीं।
महिला वर्ग में श्रियशी मोहतकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विद्या धोटे द्वितीय और मोनी काटेखाये तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में प्रणय माहुले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तेजस बांकर द्वितीय और जयप्रकाश काल्हे तृतीय स्थान पर रहे।
ये भी पढ़े: प्रभाग की जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध, क्षेत्र की समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता: परमार
इस अवसर पर कई जाने-माने व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इनमें एडवोकेट पल्लवी भावे (प्रिंसिपल, सेंट्रल इंडिया कॉलेज ऑफ लॉ एंड एलएलएम, नागपुर), रविंद्र बोकारे (नागपुर महानगर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), ओशिन सिंह (संस्थापक चाय: द टेस्ट ऑफ पंजाब), आनंद कटियारमल (संस्थापक- भावसार एसोसिएट्स), पंकज कोठारी (नागपुर महानगर सह-कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) तथा गार्गी चौबे (लॉ फोरम नागपुर की पूर्व सदस्य एवं वर्तमान में बाबासाहेब अंबेडकर स्कूल ऑफ लॉ में प्राध्यापक) शामिल थीं।






