-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Station Turns 100 Years Old Witnessing Transition From Narrow Gauge To Broad Gauge
100 साल का हुआ नागपुर रेलवे स्टेशन, तय किया नैरोगेज से ब्रॉडगेज तक का सफर, जानें क्या है खास
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर के रेल्वे स्टेशन ने अपने 100 साल पूरे कर लिए है। इन सौ सालों में नागपुर के रेल्वे स्टेशन ने पूराने जमाने से लेकर आधुनिक जमाने तक कई बहुत-सी चीजे देखी है। जानें कैसे बना ये नागपुर रेल्वे स्टेशन...

100 साल का हुआ नागपुर स्टेशन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: देश के दिल में बसे नागपुर शहर के रेलवे स्टेशन ने बुधवार को अपना 100वां जन्मदिन मनाया। इस एक सदी में नागपुर स्टेशन ने विकास की बयार देखी है। नैरोगेज लाइन से ब्रॉडगेज लाइन, 2 प्लेटफॉर्म से 8 प्लेटफॉर्म, देश को उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम को जोड़ने का गौरव प्राप्त किया।
गिनी-चुनीं ट्रेनों का आंकड़ा अब 150 से अधिक का आंकड़ा पार कर चुका है। ट्रेनों के भारी दबाव को देखते हुए यहां 2 रेल मंडल स्थापित किए गए। अपनी उम्र के 100वें वर्ष में नागपुर स्टेशन अब रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के साथ आधुनिक रूप की ओर बढ़ चुका है। खास बात यह कि अगले 100 वर्ष के लिए तैयार हो रहा नागपुर स्टेशन अपनी ऐतिहासिक इमारत और विरासत के साथ आधुनिक रूप साथ लेकर आगे बढ़ने जा रहा है।
1925 में पूरी हुई थी इमारत
- नागपुर की जियोग्राफिक लोकेशन का महत्व इसी से पता चलता है कि अंग्रेजी शासनकाल में देश की पहली रेल वर्ष 1853 में मुंबई में चलाई गई थी।
- अगले 14 वर्षों में ही मुंबई से भुसावल होते हुए नागपुर तक ट्रेन शुरू कर दी गई। यूं तो स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालिन 1867 से ही शुरू हो गया था।
- वर्ष 1881 में नागपुर को कलकत्ता (अब कोलकाता) से जोड़ दिया गया। तब नागपुर सेंट्रल प्रोविएंस एंड बरार का हिस्सा था। 1920 में नागपुर स्टेशन के आगे जंक्शन जोड़ा गया।
- स्टेशन की ऐतिहासिक इमारत का काम 1906 में शुरू किया गया। इसके लिए केवल 1 रुपये में करीब 38 एकड़ जमीन खरीदी गई थी
- सावनेर के रेतीले पत्थरों से इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण किया गया। 15 जनवरी 1925 को तत्कालीन गर्वनर सर फ्रैंक स्ले ने इसका उद्घाटन किया था।
महात्मा गांधी भी रख चुके हैं कदम
गोथिक और मुगल स्थापत्य कला से बने नागपुर स्टेशन पर 10 मार्च 1920 को महात्मा गांधी पहुंचे थे। वे यहां असहयोग आंदोलन के लिए पहुंचे थे। वहीं 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर बिलासपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नागपुर स्टेशन पर आने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। इसी समय उन्होंने 100 वर्ष बूढ़े इस रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप देने के लिए रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की नींव रखी थी।
सम्बंधित ख़बरें
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
मिल रहा वर्ल्ड क्लास चेहरा
- आज 487.77 करोड़ की लागत से तेजी से नागपुर स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने का काम जारी है।
- किसी समय केवल 2 एफओबी वाले ऐतिहासिक नागपुर स्टेशन पर अब 28 लिफ्ट और 31 एस्केलेटर लगाए जाएंगे।
- रूफ प्लाजा, 2,000 से अधिक वाहनों के लिए बेसमेंट पार्किंग, मेट्रो स्टेशन से कनेक्टिविटी जैसी कई सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध होंगी।
- 100 वर्षों में नागपुर स्टेशन भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त केंद्रों में से एक बन गया है। वर्तमान में यह स्टेशन प्रतिदिन औसतन 283 ट्रेनों को संभालता है।
- वर्ष 2023-24 में स्टेशन ने 2।36 करोड़ यात्रियों को सेवा दी। इसमें प्रतिदिन औसतन 64,541 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई।
- वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 68,729 पहुंच चुकी है। भविष्य में यह आंकड़ा एक लाख के पार होना तय है।
Nagpur station turns 100 years old witnessing transition from narrow gauge to broad gauge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 साल से ज्यादा जीना होगा आसान! वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, खून में खोजा लंबी उम्र का बड़ा राज
Jul 06, 2026 | 09:02 PMअब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
Jul 06, 2026 | 09:01 PMNIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
Jul 06, 2026 | 08:57 PMमोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PMआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की शुरुआत कब होगी? जानिए कलश स्थापना का शुभ समय और नौ दिनों का पूरा महत्व
Jul 06, 2026 | 08:49 PMसैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
Jul 06, 2026 | 08:48 PMफोन में हैं Teen Patti या Rummy जैसे Apps? तुरंत कर दें Delete, नहीं तो पड़ सकता है भारी
Jul 06, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM
Punjab95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
Jul 06, 2026 | 07:14 PM
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
Jul 06, 2026 | 05:51 PM
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
Jul 06, 2026 | 05:21 PM
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
Jul 06, 2026 | 04:55 PM
’20 साल में कानून व्यवस्था हुई फेल’… नीतीश सरकार पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 04:23 PM













