वर्धा: प्रेम संबंध के संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, कमर के पट्टे से घोंटा गला; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Wardha News: खरांगणा थाना क्षेत्र में जंगल में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पति ने प्रेम संबंध के शक में पत्नी का गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया, आरोपी गिरफ्तार।
Wardha: Husband murders wife, suspecting her of having an affair; police arrest accused
Wardha Husband Killed Wife News (Source- social media)
Published on
Updated on

Wardha Crime News: खरांगणा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सालदरा परिसर के जंगल इलाके में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में खरांगणा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।

जांच में सामने आया है कि मृत महिला की हत्या उसके पति ने ही प्रेम संबंध के शक में गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला का नाम ज्योति ईश्वमित्र येलेकर (25) है, जबकि आरोपी पति का नाम ईश्वमित्र येलेकर बताया गया है। 5 तारीख को खैरी गुरव परिसर के सुरेंद्र तायडे के खेत में ज्योति का शव संदिग्ध हालत में पाया गया था।

सूचना मिलते ही खरांगणा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के पति ईश्वमित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इस मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी चंद्रकांत पाटील, पीएसआई दीपक सोलंकी और मनीष वैद्य कर रहे हैं।

पति ने किया अपराध स्वीकार आरोपी ने बताया कि उसकी

पत्नी के किसी अन्य पुरुष से प्रेम संबंध थे, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन ज्योति के मोबाइल में प्रेमी की तस्वीर देखने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद ज्योति अपनी बहन के घर पाचोड जाने के लिए पैदल निकल गई। इसी दौरान खैरी गुरव शिवार में आरोपी ने उसका पीछा किया और वहां कमर के पट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com