नागपुरवासियों का इंतजार खत्म! फिर दौड़ेगी सेमिनरी हिल्स की 'वनबाला', मुंबई की 'वनरानी' जैसा होगा मॉडल!

Vanbala Toy Train Nagpur: नागपुर की 'वनबाला' फिर भरेगी रफ्तार! हाई कोर्ट के निर्देश पर मुंबई की 'वनरानी' की तर्ज पर होगा विकास। सेमिनरी हिल्स में बच्चों के लिए बनेंगे एडवेंचर पार्क।
Nagpur's famous Vanbala toy train in Seminary Hills to restart on the lines of Mumbai's Vanrani.
नागपुर न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Seminary Hills Nagpur: सेमिनरी हिल्स के हरे-भरे परिसर की सैर कराने वाली प्रसिद्ध टॉय ट्रेन ‘वनबाला’ एक बार फिर पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। वन विभाग ने मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की ‘वनरानी’ ट्रेन के मॉडल का अध्ययन कर उसी तर्ज पर वनबाला को दौड़ाने की जानकारी हाई कोर्ट को दी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में वनरानी को पुनर्जीवित किया गया है।

मुंबई में ‘वनरानी’ टॉय ट्रेन 2021 में आए तौकते चक्रवात के कारण बंद हो गई थी जिसे वहां के प्रबंधन ने 4 साल बाद फिर से शुरू कर दिया है। वन विभाग ने अदालत को बताया कि वे उसी कंपनी से संपर्क कर रहे हैं जिसने ‘वनरानी’ को दोबारा पटरी पर लाने में मदद की है, ताकि नागपुर की ‘वनबाला’ का भी विकास किया जा सके। हाई कोर्ट ने इस संबंध में वन विभाग को एक विस्तृत हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है।

प्रशासनिक सुस्ती पर अदालत सख्त

एक समय नागपुरवासियों के दिलों पर राज करने वाली ‘वनबाला’ लंबे समय से देखरेख के अभाव और प्रशासनिक ढिलाई के कारण शेड में बंद पड़ी है। हाई कोर्ट ने इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए वन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा था। मामले की सुनवाई के दौरान अधि। जेमिनी कासट ने न्यायालय मित्र के रूप में दलीलें पेश कीं।

बच्चों के लिए बनेंगे साहसिक खेल और नये आकर्षण

अदालत ने अधिवक्ता जेमिनी कासट और सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के इंजीनियरों को बालोद्यान का दौरा करने और एक ठोस विकास योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यहां आने वाले पर्यटकों और विशेषकर बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वन विभाग के अनुसार बच्चों के लिए उद्यान में साहसिक खेलों का निर्माण किया जाएगा और नये खिलौने भी लगाए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com