- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Lonar Lake Water Level Rise Temples Submerged High Court Suo Motu
लोणार सरोवर पर महासंकट: 20 फीट बढ़ा पानी, डूबे प्राचीन मंदिर; हाई कोर्ट ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
Lonar Water Level Rise: लोणार सरोवर पर संकट! 15-20 फीट बढ़ा जल स्तर, प्राचीन कमलजा माता और महादेव मंदिर डूबे। हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान। मछलियों के मिलने से बढ़ा जैव-विविधता का खतरा।
- Written By: प्रिया जैस

लोणार झील (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Lonar Lake: विश्व प्रसिद्ध लोणार सरोवर के लगातार बढ़ते जल स्तर और इसके कारण डूबती प्राचीन विरासत पर हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया है।
बुधवार को न्या. अनिल किलोर और न्या. राज वाकोडे ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ता मोहित खजांची को ‘न्यायालय मित्र’ नियुक्त किया है। अदालत ने उन्हें अगले 7 दिनों के भीतर एक नियमित जनहित याचिका दायर करने का आदेश दिया है, ताकि इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
प्राचीन मंदिर और विरासत खतरे में
सरोबर के बढ़ते जल स्तर के कारण यहां स्थित कई प्राचीन महादेव मंदिर और दीपमालाएं पानी में पूरी तरह या आंशिक रूप से डूब चुकी हैं। बताया जा रहा है कि जल स्तर में लगभग 15 से 20 फीट की वृद्धि हुई है। विशेष रूप से कमलजा माता मंदिर का ओटा और गर्भगृह पानी में डूब गया है जिससे माता की प्रतिमा का मुख तक जलमग्न होने की स्थिति में है। पिछले 3-4 महीनों में जल स्तर बहुत तेजी से बढ़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
नागपुर में अवैध निर्माण पर ढिलाई, एमआरटीपी नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं, HC ने मांगा जवाब
जैव विविधता पर संकट
बेसाल्ट चट्टानों पर उल्कापिंड के गिरने से बनी यह लोणार झील दुनिया का एक दुर्लभ ‘मेटियोराइट क्रेटर’ है। वर्तमान में झील में 4 मुख्य स्रोतों और कई झरनों से पानी का प्रवाह जारी है लेकिन इस वृद्धि के पीछे का सटीक वैज्ञानिक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। चिंताजनक बात यह है कि इस खारे पानी की झील में अब मछलियां देखी जा रही हैं जो इसकी मूल जैव विविधता के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें – कलमना से रिंग रोड तक ‘रेड ही रेड’; FDA के निशाने पर सुपारी माफिया, तंबाकू पर भी बड़ी कार्रवाई
सर्वेक्षण की तैयारी
स्थानीय नागरिकों और सरोवर प्रेमियों में बढ़ते असंतोष के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सरकार के आदेश पर छत्रपति संभाजीनगर के भूजल विशेषज्ञ प्रो. अशोक तेजनकर और तहसीलदार भूषण पाटिल ने सरोवर का निरीक्षण किया है। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही सरोवर का एक विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जाएगा, ताकि बढ़ते जल स्तर के कारणों का पता लगाया जा सके।
Lonar lake water level rise temples submerged high court suo motu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान महाराष्ट्र! अगले 48 घंटे भारी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जाने आज का मौसम
May 07, 2026 | 06:00 AMEV vs Petrol का बड़ा खुलासा, 500KM चलाने में होता है कितना खर्च?
May 07, 2026 | 05:39 AMAaj Ka Panchang 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, कैसा होगा अभिजीत संग विजय मुहूर्त का संयोग
May 07, 2026 | 05:10 AMApple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














