हीरो बनने के चक्कर में दूल्हे से हुई बड़ी गलती, वरमाला के दौरान दुल्हन को उठाया और स्टेज पर गिरा दिया

Wedding Viral Video : शादी के मंच पर दूल्हे का ओवरकॉन्फिडेंस उस वक्त भारी पड़ गया, जब वरमाला के दौरान वह दुल्हन को उठाकर स्टेज पर चढ़ने लगा और बैलेंस बिगड़ने से दुल्हन गिर पड़ी।
A groom’s overconfidence during the varmala ceremony led to a shocking moment as the bride slipped and fell on the wedding stage.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Groom Drops Bride : शादी की रस्मों के दौरान कई बार ऐसे पल सामने आ जाते हैं, जो जिंदगी भर याद रह जाते हैं। लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा उत्साह माहौल को अजीब बना देता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा खुद को किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं समझता।

वरमाला के समय जैसे ही दुल्हन स्टेज पर आती है, दूल्हा उसे उठाकर ऊपर चढ़ाने की कोशिश करता है। दूल्हा थोड़ा हेल्दी जरूर नजर आता है, लेकिन उसका आत्मविश्वास किसी फिट हीरो से कम नहीं होता। वह यह भूल जाता है कि स्टेज पर चढ़ते वक्त संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी होता है।

दुल्हे ने दुल्हन को गिराया

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा खुशी-खुशी स्टेज से नीचे उतरता है और फिर दुल्हन को गोद में उठाकर वापस चढ़ने लगता है। लेकिन जैसे ही वह सीढ़ी पर पैर रखता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है। इसी दौरान दुल्हन उसके हाथों से छूट जाती है और सीधे स्टेज पर गिर जाती है।

गिरने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोग दुल्हन की ओर दौड़ पड़ते हैं। राहत की बात यह रहती है कि दुल्हन को कोई गंभीर चोट नहीं लगती। कुछ ही देर बाद दोनों फिर से स्टेज पर साथ खड़े नजर आते हैं और फोटो भी खिंचवाते हैं।

हीरो बनने के चक्कर में जीरो बन गए

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर अंजू यादव (@anju_yadav753) ने 4 दिसंबर को पोस्ट किया था, जो अब तेजी से वायरल हो चुका है। वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। लोग दूल्हे के ओवरकॉन्फिडेंस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

किसी ने लिखा कि “हीरो बनने के चक्कर में जीरो बन गए”, तो किसी ने कहा कि “दुल्हन खुद स्टेज पर चढ़ रही थी, जबरदस्ती की क्या जरूरत थी।” यह वीडियो एक सीख भी देता है कि शादी जैसे खास मौके पर ज्यादा दिखावा करने से बेहतर है सादगी और सावधानी बरती जाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com