-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Road Accident Amitabh Pawde Death
Nagpur News: कृषि विशेषज्ञ अमिताभ पावड़े की सड़क हादसे में गई जान, छत से एक गिरकर व्यक्ति की मौत
- Written By: आकाश मसने
Nagpur City News: नागपुर में प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ अमिताभ मोतीराम पावड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं एक अन्य मामले में छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Accident News: नागपुर शहर के प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ अमिताभ मोतीराम पावड़े (61) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने से शोक की लहर दौड़ गई। सामान्य उपचार के लिए अस्पताल जाते समय ही उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पावड़े धंतोली के ही साठे मार्ग पर संयुक्त परिवार के साथ रहते थे।
सोमवार की दोपहर 1.30 बजे के दौरान पावड़े अपनी बाइक पर उपचार के लिए क्रिम्स अस्पताल गए थे। वहां अप्वाइंटमेंट मिलने में देरी होने के कारण कुछ काम निपटाने के लिए धंतोली जा रहे थे। राठी अस्पताल के समीप ही बुलेट बाइक क्र. एमएच 31 एफवाय 6824 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में अमिताभ पावड़े बुरी तरह घायल हो गए और सिर पर गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। शाम 5.15 बजे डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद धंतोली पुलिस को घटना की जानकारी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
टपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने पावड़े की रिश्तेदार स्वाति पावड़े की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाइक के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पावड़े एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यकारी अभियंता थे।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर टर्मिनल बिल्डिंग, टॉवर, रडार और रनवे का निर्माण करवाया था। इसके अलावा उत्तरपूर्व विभाग के 24 एयरपोर्ट भी संभाले थे।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ से हाहाकार, मुंबई-नांदेड़ में मची तबाही, मराठवाड़ा में 7 की मौत
वर्ष 1997 में उन्होंने स्वेच्छा निवृत्ति ली और पिछले 2 दशकों से वें कृषि क्षेत्र में सक्रिय थे। जवाहर एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष रहे और जनमंच के भी सभासद थे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर कई आंदोलन किए। कपास, संतरा, सोयाबीन और भुट्टे की खेती में उन्होंने विभिन्न प्रयोग करके किसानों को खेती संबंधी ज्ञान दिया। उनकी मृत्यु की खबर से शहर में शोक की लहर फैल गई।
छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
वहीं नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की घर की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक विट्ठल-रुक्मिनी अपार्टमेंट, हावरापेठ निवासी जितेंद्र प्रदीपराव हरणे (39) बताए गए। रविवार की दोपहर 2 बजे के दौरान जितेंद्र ने भोजन किया और अपने घर की छत पर टहलने चले गए।
छत पर टहलते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और नीचे गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगी। बेहोशी की हालत में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन जांच करते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके भाई ऋषिकेश की सूचना पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Nagpur road accident amitabh pawde death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













