नागपुर के 130 गांवों को बारिश की मार, 571.30 हेक्टेयर में खरीफ फसल डूबी, 790 किसान प्रभावित

Nagpur News: नागपुर जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण अंचल में भारी तबाही मचाई है। इससे 130 गांवों के करीब 790 किसान सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।
Nagpur Rainfall 130 villages Kharif crops submerged in 571 hectares 790 farmers affected
खेतों में बारिश का पानी भरने से फसलें खराब हो रही (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Rain News: नागपुर जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण अंचल में भारी तबाही मचाई है। सोमवार से बुधवार तक कहीं रुक-रुक कर तो कहीं मूसलाधार वर्षा होने से जिले के 130 गांव प्रभावित हुए हैं। इस बारिश से खरीफ की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। अब तक के आकलन के अनुसार लगभग 571.30 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बाधित हो चुकी हैं। वहीं करीब 790 किसान सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान कपास, सोयाबीन, तुअर, धान और हरी सब्जियों की फसलों को पहुंचा है। खेत पानी में डूब जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। नुकसान की चपेट में आने वाली तहसीलों में नागपुर ग्रामीण, कामठी, सावनेर, नरखेड़, पारशिवनी, मौदा और भिवापुर शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार हालात पर नजर रखी जा रही है और नुकसान का विस्तृत पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नागपुर जिले में 24 घंटों में हुई बारिश के आंकड़े

20 अगस्त को सुबह 10.30 बजे तक जिले में 8.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। अगस्त माह में अब तक कुल 161.9 मिमी। (89.2%) वर्षा हो चुकी है।

नागपुर में क्षेत्रवार बारिश (मिमी)

  • नागपुर शहर- 4.5 मिमी
  • नागपुर ग्रामीण- 4.5 मिमी
  • कामठी- 5.3 मिमी
  • हिंगना- 3.0 मिमी
  • रामटेक- 28.8 मिमी
  • पारशिवनी- 8.3 मिमी
  • मौदा- 11.1 मिमी
  • काटोल-2.2 मिमी
  • नरखेड़- 13.7 मिमी
  • सावनेर- 11.9 मिमी
  • कलमेश्वर- 4.4 मिमी
  • उमरेड- 7.8 मिमी
  • भिवापुर- 7.5 मिमी
  • कुही- 6.3 मिमी

बारिश से घरों का नुकसान

  • कलमेश्वर- 8
  • रामटेक- 9
  • मौदा- 3
  • उमरेड- 4
  • भिवापुर- 10
  • कुल- 34

डैम और नदियों की स्थिति

  • तोतलाडोह - 69.07%
  • नवेगाव खैरी- 88.70%
  • नांद- 87.73% (निःसारण 28.36 क्यूमेक्स, 3 दरवाजे 10 सेमी खुले)
  • वडगांव- 95.10%
  • छिंदवाड़ा (मप्र) चौरई- 79.28%
  • माथनी नदी गेज :
  • वर्तमान गेज- 2.68 मी.
  • निःसारण – 1018 क्यूमेक्स
  • उच्चतम बाढ़ स्तर -13.67 मी.
Navbharat Live
navbharatlive.com