- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Pharmacy Hostel Condition Dilapidated Students Safety
दीवारें टूट रहीं, खिड़कियां खस्ताहाल, खतरे में छात्र, विश्वविद्यालय के फार्मेसी हॉस्टल की इमारत हुई
Nagpur University Pharmacy Hostel:"नागपुर यूनिवर्सिटी का फार्मेसी हॉस्टल जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है। टूटी दीवारें, खराब दरवाजे और बंद सीसीटीवी के कारण 70 से अधिक छात्र खतरे में हैं। प्रशासन की शिकायतों
- Written By: आंचल लोखंडे

दीवारें टूट रहीं, खिड़कियां खस्ताहाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Hostel Conditions: नागपुर यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के हॉस्टल की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। 70 से अधिक छात्रों को जीर्ण-शीर्ण इमारत में रहना पड़ रहा है। छात्रों द्वारा कई बार लिखित शिकायतें और ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। हॉस्टल सुपरिटेंडेंट और प्रशासन पर जानबूझकर अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है।
इमारत में कई जगह दीवारें टूट चुकी हैं, खिड़कियों के कांच गायब हैं और बारिश में पानी रिसता है। विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों में अध्ययनरत छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। विश्वविद्यालय द्वारा हॉस्टल की देखरेख और सुविधाओं के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, इसके बावजूद सुधार नहीं हो रहा है।
फार्मेसी विभाग
फार्मेसी विभाग के हॉस्टल में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल सुपरिटेंडेंट कभी-कभार ही नजर आते हैं। टॉयलेट जाम होना, टूटी सीटें और कई बाथरूम में लाइट न होना रात में परेशानी का कारण बनता है। हालाँकि कुछ महीने पहले टूटी सीटों को बदलकर नई सीटें लगाई गई थीं, लेकिन जाम टॉयलेट के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
नागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
सीसीटीवी बंद, दरवाजे टूटे
छात्रों का कहना है कि उन्हें हर बार यही जवाब मिलता है कि टेंडर निकलने के बाद काम होगा, लेकिन पिछले कई महीनों में टेंडर प्रक्रिया का कोई ठोस सबूत छात्रों को नहीं दिया गया। हॉस्टल में सबसे अच्छी स्थिति टेबल टेनिस रूम की है, जिसे कुछ दिन पहले ही पेंट किया गया। छात्रों का सवाल है कि इन कामों को प्राथमिकता देने का आधार क्या था।
हॉस्टल के कमरों की हालत बहुत खराब है। कमरों के दरवाजे टूटे हुए हैं और उन्हें ढकने के लिए प्लाईवुड का इस्तेमाल किया जा रहा है। सामान रखने वाली अलमारियों के दरवाजे कभी भी टूटकर गिर सकते हैं। हॉस्टल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद हैं या हवा में लटक रहे हैं, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं। कमरों के बाहर पोर्च में लगी कई लाइटें टूटी हुई हैं और कुछ बंद हैं।
ये भी पढ़े: मोदी कैबिनेट ने दी महाराष्ट्र को गुड न्यूज, पुणे मेट्रो विस्तार पर लगी मुहर
प्रशासन से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं
बारिश के मौसम में कई कमरों की छत टपकने लगती है और दीवारों से पानी बहने लगता है। सोलर वॉटर हीटर की रॉड टूटने के कारण गर्म पानी की सुविधा कई महीनों से बंद है। पानी टपकने पर छात्र बाल्टियों का सहारा लेते हैं। हॉस्टल छोड़ने वाले छात्रों ने भी कई वर्षों से शिकायत की है कि उनका डिपॉज़िट वापस नहीं किया गया। हॉस्टल में रहने वाले छात्र निर्धन और जरूरतमंद हैं, इसलिए उनकी आवाज प्रशासन तक नहीं पहुँच रही है। कई बार दबाव तंत्र का इस्तेमाल कर छात्रों की आवाज दबा दी जाती है। विश्वविद्यालय के पास निधि की कमी नहीं है, फिर भी हॉस्टल की स्थिति में कोई सुधार न होना संदेह पैदा करता है।
Nagpur pharmacy hostel condition dilapidated students safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
May 23, 2026 | 04:48 PMडीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PMकॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के छत्रपति संभाजीनगर के वालूज स्थित घर पर बढ़ा सुरक्षा घेरा
May 23, 2026 | 04:36 PM16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
May 23, 2026 | 04:33 PMUPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी
May 23, 2026 | 04:30 PMछत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
May 23, 2026 | 04:29 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
May 23, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














