मोदी कैबिनेट ने दी महाराष्ट्र को गुड न्यूज, पुणे मेट्रो विस्तार पर लगी मुहर

Pune Metro: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी। इसमें 31.636 किमी लंबी दो नई मेट्रो लाइनों का निर्माण होगा।
Modi Cabinet
मोदी कैबिनेट
Published on
Updated on

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुणे मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है। इस चरण में दो नई मेट्रो लाइनों का निर्माण किया जाएगा, लाइन 4 (खराड़ी-हडपसर-स्वर्गेट-खड़कवासला) और लाइन 4A (नल स्टॉप-वारजे-माणिक बाग)। इन लाइनों का निर्माण पुणे के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए किया जाएगा, जिससे शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

फैसले की प्रमुख बातें

  • लाइन 4 और 4A: यह लाइने 31.636 किलोमीटर लंबी होंगी और इसमें 28 एलीवेटेड (ऊंची) स्टेशन होंगे।
  • इन लाइनों से पुणे के IT केंद्र, औद्योगिक क्षेत्र, शैक्षिक संस्थान, और आवासीय इलाके जुड़ेंगे।
  • परियोजना का अनुमानित खर्च 9,857.85 करोड़ रुपये है और यह 5 साल में पूरी होगी।
  • महा-मेट्रो इस परियोजना को लागू करेगा और निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

मेट्रो विस्तार से क्या होगा फायदा?

  • यह परियोजना पुणे की व्यापक गतिशीलता योजना का अहम हिस्सा है।
  • खराड़ी, हडपसर, स्वर्गेट और खड़कवासला जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ा जाएगा।
  • यह शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगा और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होगा।
  • यात्री संख्या में भी भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है, 2028 तक लगभग 4.09 लाख यात्री इन लाइनों का उपयोग करेंगे, जो 2058 तक बढ़कर 11.7 लाख हो जाएगी।
  • इस नए मेट्रो नेटवर्क से पुणे के नागरिकों को तेज, सुरक्षित, और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा, जिससे शहर में यात्रा की सुविधा में सुधार होगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com