AIIMS में सीनियर रेजिडेंट सहित 172 पदों पर बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी जानकारी

AIIMS Kalyani Vacancy 2025: एम्स कल्याणी में सीनियर रेजिडेंट और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 172 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
AIIMS में सीनियर रेजिडेंट सहित 172 पदों पर बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी जानकारी
एम्स कल्याणी भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

 AIIMS Recruitment 2025: एम्स कल्याणी में सीनियर रेजिडेंट के 172 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो मेडिकल फील्ड में बेहतर करियर ऑप्शन तलाश रहे हैं। एम्स जैसी बड़ी संस्था में काम करने का सपना रखने वालों के लिए यह अच्छा अवसर है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2025 तय की गई है।

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू 26 और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसलिए समय रहते उम्मीदवारों को आवेदन करना जरूरी है।

इस भर्ती में कुल 172 पदों पर नियुक्ति होगी जिसमें सबसे ज्यादा पद सीनियर रेजिडेंट के हैं। इसके अलावा सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के लिए भी पद खाली हैं। जिसके लिए आप अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

इंटरव्यू के जरिए होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जो दो दिनों तक चलेगा। इसमें उम्मीदवारों को अपनी डिग्री प्रमाण पत्र अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को जानकारी ईमेल या नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी।

पद के लिए योग्यता

सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी या एमएस या डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास एमएससी एम बायोटेक पीएचडी या इसके समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। साथ ही इन डिग्री के संबंधित विषय में पास किया होना जरूरी है।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एम्स कल्याणी की आधिकारिक वेबसाइटaiimskalyani.edu.in  पर जाएं। जहां भर्ती की लिंक पर क्लिक करके अपने दस्तावेज जैसे स्कैन फोटो हस्ताक्षर, डिग्री प्रमाण पत्र, फीस पहले से तैयार रखें। फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें और कॉपी सुरक्षित रखें।

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन करने की अधिकतम उम्र 45 साल है। जिसमें एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com