-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Gwalior »
- Gwalior Thathipur Youth Burnt Death Vijay Shakya Room Fire
ग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Gwalior Crime News : ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में कमरे में आग लगने से युवक विजय शाक्य की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में शराब पीते समय आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

युवक का शव ले जाते कर्मचारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Gwalior Thathipur Fire Death Case: ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक कमरे में अकेले बंद होकर शराब पी रहा था, तभी अचानक आग लग गई और वह बाहर नहीं निकल सका।
जानकारी के अनुसार यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पार टाल इलाके की है, जहां रहने वाले विजय शाक्य के घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कमरे के अंदर मौजूद युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विजय शाक्य कमरे में अकेला था और शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान बीड़ी या सिगरेट जलाते समय आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि युवक को बचने का मौका ही नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
मध्यप्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ बना जन-आंदोलन, राज्यभर में पूरे हुए 5970 जल संरक्षण कार्य
मुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई
खंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
ग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
पत्नी की मौत से डिप्रेशन में था युवक
ग्वालियर पुलिस के अनुसार कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके कारण आग लगने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाया। दम घुटने और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन में रह रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
ये भी पढे़ं : सागर: फिर सवालों के घेरे में जिला अस्पताल की सुरक्षा, वार्ड में शराब पीता रहा मरीज, वायरल हो रहा वीडियो
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Gwalior thathipur youth burnt death vijay shakya room fire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: उमर अब्दुल्ला ने ट्रंप से गुहार की बात क्यों कही ?
Jul 15, 2026 | 10:20 AMShare Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
Jul 15, 2026 | 10:19 AMDCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; विकास कार्यों पर हुई चर्चा
Jul 15, 2026 | 10:19 AMमध्यप्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ बना जन-आंदोलन, राज्यभर में पूरे हुए 5970 जल संरक्षण कार्य
Jul 15, 2026 | 10:12 AMजंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, ममता बनर्जी ने फोन पर की बात, CJP आंदोलन को दिया समर्थन
Jul 15, 2026 | 10:12 AMDhamaal 4 Collection Day 5: ‘धमाल 4’ ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की खुशी
Jul 15, 2026 | 10:08 AM‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी
Jul 15, 2026 | 10:07 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













