Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रेम में खून! नंदनवन कॉलोनी में BAMS छात्रा ने किया खौफनाक वार, सोते हुए प्रेमी की चाकू से की हत्या

Nagpur Murdered News: नागपुर नंदनवन कॉलोनी में युवती ने सोते हुए प्रेमी की चाकू से हत्या कर दी। खुद को घायल कर झूठी कहानी गढ़ी, पर पुलिस जांच में सच सामने आ गया। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Dec 05, 2025 | 11:14 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Nandanvan Colony Murdered Case: नागपुर नंदनवन कॉलोनी में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने कमरे में सो रहे अपने प्रेमी को मौत की नींद सुला दिया। चाकू से छाती पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद को जख्मी कर लिया और प्रेमी द्वारा हमला किए जाने का ढोंग करने लगी। शुरुआत में पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास हुआ लेकिन जब प्रेमी के जख्मों को देखा गया तो साफ हो गया कि उसकी हत्या हुई है।

पुलिस ने नांदेड़ निवासी रति देशमुख (25) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक मुदखेड़, नांदेड़ निवासी बालाजी विनायक कल्याने (28) बताया गया। बालाजी एक वर्ष पहले पुलिस भर्ती और स्पर्धा परीक्षा के लिए नागपुर आया था। नंदनवन कॉलोनी में सार्वे के मकान में पवन काले नामक युवक के साथ किराये से रहता था। नांदेड़ की ही रहने वाली रति उसकी रिश्तेदार लगती है। वह पांडव कॉलेज में बीएएमएस के चौथे वर्ष में शिक्षण ले रही है।

वह भी पढ़ाई के लिए नागपुर आई थी और श्यामधाम मंदिर के समीप किराये के मकान में रहती है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और लगभग रोजाना मुलाकात होती थी। रति अक्सर बालाजी से मिलने उसके कमरे में आती थी। बुधवार की रात भी वह बालाजी के कमरे में आई। साथ रहने वाला पवन दरवाजा बंद करके किचन में सो गया, जबकि दोनों सामने के कमरे में सोए थे।

रात 3.30 बजे शुरू हुई चीख-पुकार

रात 3.30 बजे के दौरान अचानक रति ने चीख-पुकार शुरू कर दी। इससे पवन की नींद खुल गई। रति केवल बचाओ-बचाओ कहकर चिल्ला रही थी। दरवाजा दूसरी तरफ से बंद होने के कारण पवन घूमकर सामने की तरफ गया। करीब 10 मिनट तक वह दरवाजे पर दस्तक देता रहा। आखिर रति ने दरवाजा खोला। उसके हाथ से खून बह रहा था।

चोट के और भी निशान थे लेकिन बालाजी जमीन पर खून से लथपथ हालत में बेहोश पड़ा था। पवन उसे उपचार के लिए कंधे पर उठाकर नीचे ले गया। अपनी कंपनी के सहकर्मी को मदद के लिए बुलाया। रति और बालाजी को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच कर बालाजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रति का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

कुछ भी जानकारी होने से इनकार

घटना की जानकारी मिलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रति से पूछताछ की। वह बार-बार दहशत में एक ही बात चिल्ला रही थी कि बालाजी ने उस पर जानलेवा हमला किया। हालांकि बालाजी कैसे जख्मी हुआ इसके बारे में वह कुछ भी नहीं बोल रही थी। काफी जद्दोजहद के बाद उसने बताया कि बालाजी ने उस पर चाकू से हमला किया और बाद में खुद के पेट और छाती पर चाकू से वार कर लिए।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में बड़ा खुलासा: 35 टन मांस, 100 कैन घी… कैसे चल रहा था गोदाम में गोरखधंधा?

कुछ समय बाद उसका बयान बदल गया और प्रकरण के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार करने लगी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। बालाजी के परिजन भी नागपुर पहुंच गए। गुरुवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव नांदेड़ भेजा गया।

खुद पर 5 वार करना संभव नहीं

पुलिस ने इन्क्वेस्ट पंचनामा के दौरान बालाजी के शव की बारीकी से जांच की। उसकी छाती पर चाकू के 5 वार दिखाई दिए। सभी वार गहरे थे। पुलिस ने जल्दबाजी न करते हुए डॉक्टर की राय ली। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने भी हत्या का ही अंदेशा जताया। कोई भी व्यक्ति एक के बाद एक अपनी छाती पर 5 वार नहीं कर सकता। इससे साफ हो गया कि रति कुछ छुपा रही है। वैसे जानकारी ये भी है कि बालाजी ने रति के पिता से विवाह के संबंध में बातचीत की थी और उन्होंने इनकार कर दिया था। मंगलवार को ही बालाजी ने सब्जी काटने के लिए 2 नये चाकू खरीदे थे, इसलीए पुलिस भी असमंजस में है। उपचार के बाद रति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

पैसे के विवाद में साथी की हत्या

हत्या की दूसरी वारदात कलमना थाना क्षेत्र में हुई। पैसे के विवाद के चलते 2 आरोपियों ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक राहुल गांधीनगर, चिखली झोपड़पट्टी निवासी महेश लतेलुराम डहारे (22) बताया गया। आरोपियों में परिसर में ही रहने वाले चंद्रेश उर्फ रानू वर्मा (25) और ऋतिक नंदेश्वर (25) का समावेश है। महेश कलमना के भरतवाड़ा परिसर में स्थित युवराज स्वामी आरा मशीन में काम करता था।

चंद्रेश और ऋतिक भी दूसरी आरा मशीन में काम करते हैं। एक ही इलाके के रहवासी होने के कारण तीनों में अच्छी दोस्ती थी। महेश ने चंद्रेश से समय-समय पर 25,000 रुपये उधार लिए थे।वह काफी समय से अपने पैसे लौटाने की मांग महेश से कर रहा था लेकिन महेश टालमटोल करता रहा। बताया जाता है कि महेश ने इसी तरह कई लोगों से पैसा उधार ले रखा था। लोग पैसे की मांग करने के लिए उसके घर पर आते थे, इसीलिए वह रात के समय अपनी आरा मशीन परिसर में सो जाता था।

बुधवार की रात चंद्रेश ने उससे पैसों की मांग की। बहाने करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। उस समय तो लोगों ने मध्यस्थता कर विवाद शांत कर दिया लेकिन देर रात चंद्रेश और ऋतिक ने आरा मशीन के भीतर प्रवेश कर सोते समय ही महेश के सिर पर बड़े पत्थर से वार कर दिया और भाग निकले। महेश वहीं पड़े-पड़े मर गया। गुरुवार की सुबह 8 बजे के दौरान आरा मशीन के अन्य कर्मचारी काम पर पहुंचे तो महेश खून से लथपथ हालत में दिखाई दिया।

उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में महेश का चंद्रेश के साथ विवाद होने का पता चला। वहीं घटनास्थल पर पुलिस को ऋतिक का आधार कार्ड भी मिला। इससे सारी कहानी साफ हो गई। पुलिस ने चंद्रेश को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। ऋतिक की तलाश जारी है।

Nagpur nandanvan girlfriend kills boyfriend murder case news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2025 | 11:14 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nandanvan Murder Case

सम्बंधित ख़बरें

1

…तो गार्ड कैसे पहचानेगा? बुर्का बैन के समर्थन में उतरी MNS, कहा- परीक्षा में गड़बड़ी का खतरा

2

Nagpur AQI: मुंबई के बाद नागपुर की भी हवा हुई खराब, बॉम्बे हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

3

कोलकाता-पुणे फ्लाइट 6E 6472 नागपुर डायवर्ट, इंडिगो काउंटर पर लंबी कतारें, यात्रियों का गुस्सा फूटा

4

नागपुर में बड़ा खुलासा: 35 टन मांस, 100 कैन घी… कैसे चल रहा था गोदाम में गोरखधंधा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.