Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर मनपा में 6 मार्च को होगा विषय समितियों का चुनाव, पर नवनिर्वाचितों के लिए बैठने की नहीं है जगह

NMC Election नागपुर महानगरपालिका में प्रशासक राज खत्म होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज है। 6 मार्च को विषय समितियों के चुनाव होंगे। इधर प्रशासन के पास नवनिर्वाचित सभापतियों के लिए कार्यालय तक नहीं हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 28, 2026 | 02:05 PM

नागपुर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

NMC Subject Committee Chairman Election: नागपुर महानगरपालिका में 4 वर्षों के प्रशासक राज के बाद अब सत्ता स्थापना के साथ ही राजनीतिक गतिधियां भी तेज हो गई हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां 2 मार्च को स्थायी समिति सभापति और परिवहन समिति सभापति का चुनाव होने जा रहा है उसी तरह से अब 6 मार्च को विभिन्न विषय समितियों के सभापति और उपसभापति के लिए भी चुनाव होने जा रहा है जिसके लिए प्रशासन ने सूचना भी जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई मनपा की विशेष सभा में समिति के सदस्यों का चयन किया गया जिसमें भाजपा और कांग्रेस के अलावा एआईएमआईएम और मुस्लिम लीग के सदस्यों के नाम चयनित किए गए। विशेषत: महानगरपालिका के आम चुनावों में भाजपा ने 102 पार्षदों के साथ भारी जीत दर्ज की जिससे सभी समितियों में उसके ही सभापति और उपसभापति बनना तय है। इसके बावजूद नियमों के अनुसार इन पदों के लिए चुनाव कराना होता है। यही कारण है कि पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में चुनाव होंगे।

कार्यालयों को लेकर ‘मारा-मारी’

उल्लेखनीय है कि स्थायी समिति और परिवहन समिति के अलावा नागपुर महानगरपालिका में कुल 12 विषय समितियां हैं जिनके सभापति और उपसभापति के लिए 6 मार्च को चुनाव होंगे। स्थायी समिति, परिवहन समिति और दुर्बल घटक समिति को मनपा कानून में संवैधानिक मान्यता है। इस महत्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से तीनों समितियों के लिए पहले से कार्यालय तैयार किए गए किंतु विषय समितियों के सभापति और उपसभापति के कार्यालय अब तक तय नहीं हो पाए हैं। यहां तक कि अब तक राजनीतिक दलों के ही कार्यालयों का रंगरोगन होना बाकी है।

सम्बंधित ख़बरें

अब जिला परिषद और पंचायत समिति में भी होगी सीधी एंट्री, फडणवीस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रानी बाग में बनेगा वर्ल्ड क्लास टनल एक्वेरियम, ‘चीता रेस्टोरेंट’ भी होगा आकर्षण

साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 स्पोर्ट्स बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नागपुर HSC पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: प्रिंसिपल समेत 5 और गिरफ्तार, ‘टेक 1’ व्हाट्सएप ग्रुप से फैला था जाल

राजनीतिक जानकारों की मानें तो 4 वर्ष बाद सत्ता में वापस लौटने के कारण भले ही भाजपा को सभापति और उपसभापति के चुनाव की जल्दबाजी हो लेकिन प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है। कार्यालयों को लेकर फिलहाल मनपा में ‘मारा-मारी’ जारी है।

व्यवस्था नहीं, कहां करेंगे पदग्रहण

इन समितियों को कार्यालय और कर्मचारी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मनपा के सामान्य प्रशासन विभाग का काम है। सामान्य प्रशासन विभाग की माने तो उनके पास कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में इन समितियों के लिए कर्मचारी कहां से उपलब्ध कराया जाए, इसे लेकर माथापच्ची चल रही है। इसी तरह से कार्यालयों को लेकर भी अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें:- अब जिला परिषद और पंचायत समिति में भी होगी सीधी एंट्री, फडणवीस सरकार ने लिया बड़ा फैसला

बताया जाता है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने विषय समितियों से संबंधित विभागों को ही उनके कार्यालयों में केबिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं किंतु विभागों का मानना है कि उनके पास जगह ही नहीं है। ऐसे में 6 मार्च को भले ही सभापति और उपसभापति चुनकर आ जाएं लेकिन कहां पर पदग्रहण करेंगे, यह देखने लायक होगा।

इस तरह होंगे सभापति और उपसभापति

क्र. विशेष समिति का नाम सभापति उपसभापति
1 निर्माण एवं परियोजनाओं पर विशेष समिति अश्विनी जिचकर प्रदीप पोहाणे
2 चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्य संबंधी विशेष समिति मनीषा अतकरे श्रीकांत अगलावे
3 विधि विशेष समिति निधि तेलगोटे संजयकुमार बालपांडे
4 शिक्षा संबंधी विशेष समिति संतोष देवी लड्ढा भारती बुंदे
5 गलिच्छ बस्ती निर्मूलन एवं मकान निर्माण विशेष समिति रुतिका मसराम संदीप गवई
6 खेल विशेष समिति दर्शनी धवड़ संजय चावरे
7 महिला एवं बाल कल्याण संबंधी विशेष समिति सारिका नांदुरकर तारा यादव
8 जल आपूर्ति विशेष समिति दिव्या धुरडे विजय (पिंटू) झलके
9 कर वसूली और कर संग्रह पर विशेष समिति सरिता कावरे वीरेन्द्र कुकरेजा
10 अग्निशमन एवं विद्युत विशेष समिति माया इवनाते तुषार लारोकर

Nagpur municipal corporation subject committee chairman election march 6 office crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2026 | 02:05 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.