- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Family Members Allege That Doctors Sent The Young Man Alive For Postmortem
‘जिंदा युवक को डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा’, परिजनों का आरोप स्ट्रेचर पर कराहते हुई सुनी आवाज
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले एक अजीबो गरीब खबर आ रही है, जहां लापरवाह डॉक्टरों द्वारा एक जिंदा युवक को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम घर में भेज दिया। ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है।
- Written By: Saurabh Pal

मृतक युवक (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले एक अजीबो गरीब खबर आ रही है, जहां लापरवाह डॉक्टरों द्वारा एक जिंदा युवक को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम घर में भेज दिया। ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है। मामला मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है।
दरअसल मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोटका के निवासी शगुन बुधवार रात अपने भाई के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने शगुन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: हिमंत बिस्वा सरमा की हुंकार, यह चुनाव नहीं सनातन को बचाने की है लड़ाई
सम्बंधित ख़बरें
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Chandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
मेडिकल कॉलेज घंटों इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने शगुन को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव समझ कर शगुन को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अचेत अवस्था में जब उसे स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा था, तो परिजनों का दावा है कि उसकी सांसे चल रहीं थी और उसे कराहते हुए सुना।
मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप इसके बाद परिजनों के एतराज पर उसे वापस ICU में ले जाया गया, लेकिन फिर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अखिल प्रकाश शर्मा ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि शगुन दिमागी रूप से मृत हो चुका था और 10 घंटे तक उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
ये भी पढ़ें-यूपी के उपचुनाव में शुरू होने वाला है ‘स्टार वॉर’, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओवैसी बिगाड़ेंगे अखिलेश का खेल
अब परिजनों द्वारा आरोप लगाया जा रहा जिंदा ही शगुन के लिए डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं इस मामले पर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि जब पुलिस उसे लेने आई तब ऑक्सीजन सपोर्ट हटाया गया। परिजनों के कहने पर दोबारा ICU में ले जाया गया, लेकिन तब भी उसमें जान बाकी नहीं थी। डॉक्टरों ने इसे पूरी तरह से गलतफहमी करार दिया है।
Family members allege that doctors sent the young man alive for postmortem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMMan Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
Mar 03, 2026 | 10:39 AMकम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Mar 03, 2026 | 10:37 AMकतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
Mar 03, 2026 | 10:36 AMShare Market Closed: होली पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Mar 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM










