अब हवा से बनेगी बिजली; GAIL लगाएगी महाराष्ट्र में बड़ा विंड पावर प्रोजेक्ट, 1736 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी
GAIL Investment In Maharashtra: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (GAIL) महाराष्ट्र में 178.2 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के लिए 1,736 करोड़ निवेश करेगी।
- Written By: आकाश मसने
GAIL India Ltd (Source: Social Media)
GAIL Maharashtra Wind Power Project: भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड (GAIL India Ltd) ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी ने महाराष्ट्र में एक विशाल पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए 1,736.25 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश को हरी झंडी दे दी है।
नेट जीरो लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
गेल का यह कदम केवल बिजनेस विस्तार नहीं है, बल्कि पर्यावरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। कंपनी ने वर्ष 2035 तक ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य रखा है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में इस निवेश प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी मिल गई।
प्रोजेक्ट की क्षमता और समय सीमा
महाराष्ट्र में लगने वाले इस नए प्रोजेक्ट की क्षमता 178.2 मेगावाट होगी। गेल ने बताया कि अनुबंध मिलने के महज 24 महीनों के भीतर इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में गेल का विंड पावर पोर्टफोलियो 117.95 मेगावाट का है, जो इस नई परियोजना के पूरा होने के बाद दोगुने से भी अधिक हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Explainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
GAIL का बढ़ता ग्रीन पोर्टफोलियो
गेल न केवल गैस पाइपलाइन में अग्रणी है, बल्कि सौर और पवन ऊर्जा में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
मौजूदा विंड पावर: वर्तमान में गेल के पास गुजरात (19.2 MW), कर्नाटक (38.1 MW) और तमिलनाडु (60.65 MW) में पवन ऊर्जा संयंत्र हैं।
सौर ऊर्जा: राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कंपनी की 27 मेगावाट की सौर परियोजनाएं पहले से संचालित हैं।
यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा में 6 मार्च को होगा विषय समितियों का चुनाव, पर नवनिर्वाचितों के लिए बैठने की नहीं है जगह
गैस सेक्टर में दबदबा
बता दें कि गेल भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस पारेषण और विपणन कंपनी है। कंपनी के पास देश भर में लगभग 18,001 किलोमीटर का विशाल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क है। अब ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साथ तालमेल बिठाते हुए कंपनी अपनी पहचान एक ‘ग्रीन एनर्जी’ प्लेयर के रूप में भी बना रही है।
