राज कपूर की हीरोइन बनकर मिला पहचान, इस वजह से ठुकरा दिया हॉलीवुड ऑफर, जानें निम्मी की संघर्ष की कहानी

Nimmi Struggle Story: निम्मी ने राज कपूर और महबूब खान की फिल्मों से पहचान बनाई। हॉलीवुड का ऑफर इंटिमेट सीन के कारण ठुकराया। उन्होंने बरसात, दीदार, आन, उड़न खटोला जैसी क्लासिक्स दी।
Nimmi Raj Kapoor heroine Hindi cinema golden era Barsaat movie
निम्मी (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Nimmi Birth Anniversary Special Story: हिंदी सिनेमा मशहूर अभिनेत्री निम्मी ने अपने अभिनय, सादगी और सिद्धांतों से दर्शकों के दिलों में हमेशा जगह बनाई। कम लोग जानते हैं कि निम्मी का असली नाम नवाब बानो था और उनके जीवन में कई ऐसे उतार-चढ़ाव आए जिन्होंने उनकी कहानी को बेहद खास बना दिया। निम्मी का जन्म आगरा में हुआ। उनकी मां वहीदन एक तवायफ, सिंगर और एक्ट्रेस थीं, जबकि पिता अब्दुल हकीम मिल्ट्री में कॉन्ट्रैक्टर थे। मां वहीदन का फिल्म डायरेक्टर महबूब खान के साथ करीबी रिश्ता था।

निम्मी ने 11 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया और परिवार में जटिल परिस्थितियों के कारण वह अपनी नानी के साथ रावलपिंडी के पास एबटाबाद चली गईं। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई में आ गया, जहां निम्मी की मौसी और फिल्मों से जुड़े रिश्तेदार उन्हें संभालते रहे। निम्मी की फिल्मी यात्रा की शुरुआत उनकी मां के दोस्त और महान निर्देशक महबूब खान के चलते हुई।

निम्मी की फिल्में

महबूब खान ने निम्मी को पहली बार अपनी फिल्म ‘बरसात’ में देखा और सेकंड लीड के लिए चुन लिया। इस फिल्म में उन्होंने प्रेमनाथ के अपोजिट काम किया। इसके बाद उन्होंने राज कपूर की फिल्मों सहित ‘दीदार’, ‘आन’, ‘उड़न खटोला’, ‘कुंदन’ और ‘बसंत बहार’ जैसी क्लासिक फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। महबूब खान की फिल्म ‘आन’ में उनके अभिनय ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान दिलाई। इस फिल्म में वह एक ग्रामीण लड़की के रूप में नजर आईं और उनका अभिनय दर्शकों के दिलों में बस गया।

निम्मी का करियर

‘आन’ के चलते निम्मी को हॉलीवुड में काम करने का ऑफर भी मिला, लेकिन निम्मी ने इंटिमेट और किसिंग सीन होने के कारण इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। उनके इस फैसले ने दर्शाया कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और उसूलों को कभी नहीं छोड़ा। हालांकि करियर में एक भूल ने उनके रास्ते बदल दिए। 1963 में महबूब खान की फिल्म में लीड रोल के बजाय सेकंड लीड रोल को लेकर अड़ जाने से साधना को मौका मिला और निम्मी साइड रोल करने लगीं। इसके बाद उनका करियर पहले जैसी ऊंचाई पर नहीं रहा। निम्मी का निधन 25 मार्च 2020 को 88 वर्ष की उम्र में हुआ।

Navbharat Live
navbharatlive.com