- Hindi News »
- India »
- Weather Update 18 February 2026 Delhi Ncr Rain Rajasthan Hail Alert Forecast
बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश संग पड़ेंगे ओले! जानें आपके शहर का हाल
Weather Forecast 18 February: देशभर में मौसम का मिजाज बदला है। दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में ओलावृष्टि और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather Update: फरवरी के मध्य में सर्दी की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर से उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
पूर्व-मध्य अरब सागर और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब और अधिक स्पष्ट हो गया है। आज, 18 फरवरी 2026 की सुबह तक यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ती हुई उसी क्षेत्र में सक्रिय है। इसके प्रभाव से आसपास के इलाकों में हवाओं की गति लगभग 45-55 किमी प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह निम्न दबाव क्षेत्र आगे भी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे मजबूत हो सकता है, जिससे समुद्री क्षेत्रों में मौसम के और अधिक सक्रिय रहने के आसार हैं।
बिन्दुवार समझिए मौसम का मिजाज-
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर एरिया, दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी
गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां
आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?
आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
- पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।
दिल्ली-NCR: बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में आज मौसम अप्रत्याशित रूप से बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। बारिश के साथ-साथ दोपहर के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। नोएडा और गाजियाबाद में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हालांकि, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के शहरों में धूप खिली रहेगी, जिससे वहां ठंड का असर कम रहेगा। मौसम विभाग का मानना है कि इस बारिश के बाद आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
राजस्थान: 5 संभागों में बिगड़ेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर आज यानी 18 फरवरी को देखने को मिलेगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो सकती है। इसके साथ ही बीकानेर, जयपुर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
तमिलनाडु: अगले दो दिन में होगी बारिश
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु के कम से कम 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बंगाल की खाड़ी और पूर्वी हिंद महासागर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। हालांकि 18 फरवरी तक तमिलनाडु में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 19 और 20 फरवरी से राज्य के दक्षिणी तटीय जिलों और डेल्टा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
आज देश के विभिन्न शहरों में तापमान का स्तर कुछ इस प्रकार रह सकता है:
• नई दिल्ली: 14°C – 27°C
• लखनऊ: 14°C – 28°C
• जयपुर: 15°C – 29°C
• मुंबई: 22°C – 31°C
• अहमदाबाद: 20°C – 34°C
• भोपाल: 16°C – 31°C
• पटना: 15°C – 28°C
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने से मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे विदा होती सर्दी का अहसास एक बार फिर बढ़ सकता है।
Weather update 18 february 2026 delhi ncr rain rajasthan hail alert forecast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी ने बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान को दिया भारत आने का न्योता, दोस्ती का नया अध्याय होगा शुरू
Feb 18, 2026 | 09:32 AMछत्रपति संभाजीनगर: जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर सियासी टकराव, निर्दोषों को न सताएं-अंबादास दानवे
Feb 18, 2026 | 09:20 AMJEE Main 2026 Result: नागपुर के माधव नोटानी ने रचा इतिहास; 99.99 पर्सेंटाइल के साथ बने विभाग के सरताज!
Feb 18, 2026 | 09:15 AMदुनिया के इन 10 शहरों में लगता है सबसे लंबा जाम, ट्रैफिक के मामले में दिल्ली-मुंबई से भी आगे हैं ये 2 सिटी
Feb 18, 2026 | 09:11 AMवाइट टी-शर्ट हुई पुरानी! इस होली ट्राई करें ये 5 स्टाइलिश और कंफर्टेबल ड्रेस, आज ही करें ऑर्डर
Feb 18, 2026 | 09:04 AM14 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू, अशोक कुमार के साथ रहा अफेयर, नलिनी जयवंत अंत हुआ बेहद दुखद
Feb 18, 2026 | 09:04 AMभारत-फ्रांस की अटूट दोस्ती: मुंबई में बोले राष्ट्रपति मैक्रों- नवाचार में दुनिया का लीडर है भारत
Feb 18, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














