‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी भला करेंगे’ को फैंस ने किया ट्रोल, अक्षय कुमार का जादू अब भी कायम?

Akshay Kumar Song Trolled: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी भला करेंगे’ रिलीज़ हुआ। हालांकि फैंस इसे ‘सिरदर्द’ बता रहे हैं और नेगेटिविटी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Akshay Kumar Film Bhooth Bangla First Song Fans Reaction
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhooth Bangla First Song Fans Reaction: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी भला करेंगे’ हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ। लंबे समय से इस गाने का इंतजार था, लेकिन फैंस की प्रतिक्रिया इसे लेकर मिश्रित रही। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने गाने की नेगेटिविटी समीक्षा की और इसे ‘सिरदर्द’ तक बताया। गाने में अक्षय कुमार का चिर-परिचित मजाकिया अंदाज और एनर्जी भले ही दिख रही हो, लेकिन लिरिक्स और संगीत के मामले में यह गाना फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

प्रशंसकों का कहना है कि गाने के बोल बेहद साधारण और अर्थहीन हैं, और सुनने के बाद जल्दी भूल जाने वाले लगते हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अक्षय सर की स्क्रीन प्रेजेंस शानदार है, लेकिन गाने के बोल इतनी कमजोर हैं कि पूरी मेहनत बेकार नजर आ रही है। ‘राम जी भला करेंगे’ की तुलना अक्षय कुमार की कल्ट हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ के आइकोनिक गाने ‘हरे कृष्णा हरे राम’ से की जा रही है।

Akshay Kumar Film Bhooth Bangla First Song Fans Reaction

फैंस का रिएक्शन

फैंस का कहना है कि पुराने गाने की तरह इस गाने में कोई याद रह जाने वाली धुन, अनोखी कोरियोग्राफी या स्वैग नहीं है। कई दर्शकों ने इसे ‘सस्ता विकल्प’ बताया और मेकर्स पर केवल पुरानी सफलता के फॉर्मूले को दोहराने का आरोप लगाया। गाने की म्यूजिक टीम ने इसे हाई एनर्जी ट्रैक बनाने की कोशिश की है, लेकिन फैंस को यह ट्रैक रचनात्मकता और संगीत की गुणवत्ता में निराशाजनक लगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गाने को लेकर मीम्स और आलोचना की झड़ी लगी है, जिसमें दर्शक अक्षय कुमार के पुराने हिट्स के साथ तुलना कर रहे हैं।

अक्षय कुमार के फैंस हुए निराश

फिल्म के आगामी गानों पर अब सभी की निगाहें हैं। फैंस चाहते हैं कि आने वाले ट्रैक्स गुणवत्तापूर्ण संगीत और मनोरंजन दोनों प्रदान करें, ताकि फिल्म के संगीत पक्ष को लेकर पैदा हुए संदेह को दूर किया जा सके। कुल मिलाकर, ‘राम जी भला करेंगे’ ने दर्शकों के लिए गजब की उम्मीदें तो जगाईं, लेकिन उन्हें सेटिस्फेक्ट्री रिजल्ट्स नहीं मिला। अब देखना होगा कि ‘भूत बंगला’ के बाकी गाने अक्षय कुमार के फैंस को फिर से रोमांचित कर पाएंगे या नहीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com