- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Municipal Corporation 73 Employees Departmental Enquiry Corruption News
नागपुर मनपा में हड़कंप: 73 कर्मचारियों पर लटकी जांच की तलवार, क्या रिटायरमेंट के बाद नहीं मिलेंगे पैसे?
- Written By: आकाश मसने
NMC Corruption: नागपुर महानगरपालिका के 73 अधिकारियों और कर्मियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप हैं। विभागीय जांच में देरी से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

नागपुर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
NMC Employees Investigation: नागपुर महानगरपालिका हर समय बेतरतीब कार्यप्रणाली के चलते सुर्खियों में रही है। यहां तक कि हर दूसरे दिन कोई न कोई बखेड़ा उजागर होता है। एक दिन पहले ही जोनल कार्यालय में सम्पत्ति कर कम कराने को लेकर भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। इसी तरह से गत समय महानगरपालिका में कई गड़बड़ियों को अंजाम देने वाले लगभग 73 अधिकारी और कर्मचारियों की विभागीय जांच होने की जानकारी उजागर हुई है।
आलम यह है कि विभागीय जांच पूरी नहीं होने के कारण संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों पर सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले वित्तीय लाभ पर भी तलवार लटक रही है। साथ ही विभागीय जांच में हो रही देरी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
गंभीर आरोपों के घेरे में कर्मचारी
जांच प्रक्रिया में हो रही अत्यधिक देरी के कारण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में नागपुर मनपा प्रशासन विफल साबित हो रहा है। बताया जाता है कि इन 73 कर्मियों पर कामकाज में लापरवाही, बिना अनुमति के गैर हाजिर रहना, आर्थिक अनियमितताएं और सीधे तौर पर रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। नियमों के अनुसार, प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर इनके विरुद्ध विभागीय जांच का प्रस्ताव रखा जाता है और आयुक्त की अनुमति के बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
नागपुर यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, सेमीकंडक्टर सेक्टर में करियर का मौका, RTMNU ने शुरू किया नया कोर्स
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
जांच की प्रक्रिया इतनी धीमी है कि कई मामले पिछले कुछ वर्षों से लंबित पड़े हैं। इस देरी का मुख्य कारण विभागीय जांच विभाग में कर्मचारियों की कमी को बताया जा रहा है। जांच पूरी न होने का फायदा उठाकर कई आरोपी कर्मचारी न केवल सेवा में बने रहते हैं बल्कि उनका स्थानांतरण भी हो जाता है या वे सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच जाते हैं। ऐसे में दोषी पाए जाने के बावजूद उन्हें वास्तविक सजा नहीं मिल पाती।
साक्ष्यों के कमजोर होने का खतरा
विशेषज्ञों और सूत्रों का मानना है कि जांच में देरी होने से सबूत और गवाहों के कमजोर होने का खतरा बना रहता है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो दोषियों के छूटने की संभावना बढ़ जाती है। इसका सीधा विपरीत प्रभाव उन ईमानदार कर्मचारियों पर पड़ता है जो निष्ठा से अपना काम कर रहे हैं। यहीं कारण है कि जांच की इस सुस्त रफ्तार ने नागरिकों के मन में भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें:- वीर सावरकर पुण्यतिथि: काला पानी की वो खौफनाक सजा और आत्मार्पण की अनसुनी कहानी, कैसे विनायक बने स्वातंत्र्यवीर?
लोगों का मानना है कि यदि भ्रष्ट और कामचोर कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती तो प्रशासनिक अनुशासन पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा और जनता का विश्वास भी कम होगा। बताया जाता है कि प्रक्रिया को पूरी करने के लिए बाकायदा अधिकारियों की विशेष नियुक्तियां की गई हैं। इसके बावजूद जांच कछुआ गति से की जा रही है।
Nagpur municipal corporation 73 employees departmental enquiry corruption news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM













