

West Indies vs South Africa, Super-8, Match No.7: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का 7वां मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। जो टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी, वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद उन्होंने कहा कि विकेट काफी अच्छा नजर आ रहा है। हमने यहां पहले भी एक-दो मुकाबले खेले हैं। शुरुआत में पिच थोड़ी चिपचिपी लग रही है, लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, नमी कम होगी और बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा।
जहां तक यहां खेलने की पहचान का सवाल है, तो हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि हमें इस मैदान पर कुछ मैच खेलने का मौका मिला। हालांकि, यहां हर पिच एक-दूसरे से काफी अलग रही है। उदाहरण के तौर पर, भारत के खिलाफ जो मुकाबला हमने खेला था, वह इसी स्क्वायर के दूसरी तरफ था और उसकी प्रकृति बिल्कुल अलग थी। इसलिए हमारे लिए सबसे अहम है कि जैसी भी परिस्थितियां मिलें, हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें। खिलाड़ी इस मामले में शानदार काम कर रहे हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है, हम उसी संयोजन के साथ उतर रहे हैं।
टॉस गंवाने के बाद शाई होप ने कहा कि इस बार भी हमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर अच्छे रन बनाने होंगे। सच कहूं तो हम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते, लेकिन हालात ऐसे हैं कि हमें पहले बैटिंग करनी है और हम इसके लिए तैयार हैं। वहीं टीम में एक बदलाव किया गया है। रोस्टन चेज को अकील हुसैन की जगह टीम में शामिल किया गया है।
पिछली बार जब इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, तब दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी। लेकिन आज का मुकाबला एक नया अवसर है। हमें फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। वे इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं, इसलिए हमारे लिए ज़रूरी है कि हम अपना फोकस बनाए रखें और अपनी लय को बरकरार रखें
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/ कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ