- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur London Street Tree Felling High Court 10000 Saplings Order
पर्यावरण से खिलवाड़! 5,771 पेड़ काटने के बाद कंपनी ने नहीं लगाया एक भी पौधा, हाई कोर्ट ने मनपा को घेरा
London Street Nagpur High Court: लंदन स्ट्रीट प्रोजेक्ट को लेकर 5,771 पेड़ लगाने के आदेश की अनदेखी पर हाई कोर्ट सख्त। ठेकेदार का अब 10,000 पेड़ लगाने का दावा, मनपा से मांगा जवाब।
- Written By: प्रिया जैस

हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
Nagpur High Court PIL: नागपुर में हाई कोर्ट ने खामला क्षेत्र में ‘लंदन स्ट्रीट रोड’ (स्नेहा संवर्धक रोड से जयताला रोड तक) पर बड़े पैमाने पर हो रही पेड़ों की कटाई के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता ज्ञानदीप भोंगाडे द्वारा 17 जनवरी 2026 को अदालत को पत्र भेजा गया था।
शिकायत में यह सामने आया कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के बावजूद किसी भी प्राधिकरण या कंपनी द्वारा आसपास के क्षेत्र में एक भी नया पेड़ नहीं लगाया गया। गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत मित्र की ओर से बताया गया कि ठेकेदार कम्पनी को लगभग 2 साल 9 महीने पहले 5,771 पेड़ लगाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन साल 2023 से अब तक उसने एक भी पेड़ नहीं लगाया किंतु अब 10 हजार पेड़ लगाने के लिए तैयार है।
बारिश के पहले पौधारोपण का सुझाव
सुनवाई के दौरान बताया गया कि भले ही प्रतिवादी ने अब तक आदेश का पालन नहीं किया है, लेकिन अब वह अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए 10,000 पेड़ लगाने के लिए तैयार है। अदालत में स्पष्ट किया गया कि यह कोई विरोधी मुकदमा नहीं है और सभी यही चाहते हैं कि नागपुर में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
सावरकर स्मारक पर सियासी घमासान, नरसिंहनगर में प्रस्तावित सावरकर स्मारक की जगह बैडमिंटन कोर्ट निर्माण
MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा हथौड़ा, मेरिट लिस्ट निरस्त; अब नए सिरे से बनेगी सूची
1600 सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन
EPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
अदालत मित्र की ओर से सुझाव दिया गया कि मौजूदा समय में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, इसलिए अगर अभी पेड़ लगाए गए तो वे भीषण गर्मी की वजह से मर जाएंगे। इसलिए मनपा की निगरानी में मानसून (बारिश) से ठीक पहले इन पेड़ों को लगाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – इतना अपमान…मैं पार्टी छोड़ दूंगा! नागपुर में आपसी कलह की ‘अखाड़ा’ बनी कांग्रेस, राउत की धमकी से मचा हड़कंप
अदालत ने मनपा से मांगा जवाब
दोनों पक्षों की दलीलों के बाद हाई कोर्ट (High Court) ने पेड़ न लगाने की इस घोर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए मनपा से जवाब मांगा गया कि जब प्रतिवादी ने पेड़ नहीं लगाए, तो मनपा ने उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की? इसके साथ ही अदालत ने एक सप्ताह के भीतर लगाए गए पेड़ों की संख्या और उनके जीवित रहने की दर का विस्तृत विवरण जमा करने का मौखिक निर्देश दिया।
मनपा की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता जेमीनी कासट ने कहा कि पेड़ों की कटाई के बदले नए पेड़ लगाने को लेकर एक अन्य जनहित याचिका में अदालत (High Court) यह आदेश दे चुकी है कि इसके बिना पेड़ काटने की कोई अनुमति जारी नहीं की जाएगी। हालांकि इस मामले में प्रतिवादी को पेड़ काटने की अनुमति उस आदेश के पारित होने से पहले ही मिल गई थी।
Nagpur london street tree felling high court 10000 saplings order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
May 13, 2026 | 08:25 PMUrvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
May 13, 2026 | 08:14 PMसावरकर स्मारक पर सियासी घमासान, नरसिंहनगर में प्रस्तावित सावरकर स्मारक की जगह बैडमिंटन कोर्ट निर्माण
May 13, 2026 | 08:13 PMMP प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा हथौड़ा, मेरिट लिस्ट निरस्त; अब नए सिरे से बनेगी सूची
May 13, 2026 | 08:11 PMकल सुबह से महंगा होगा दूध, Amul-Mother Dairy दोनों ने बढ़ाई भारत में कीमतें; चेक करें नई रेट लिस्ट
May 13, 2026 | 08:08 PMन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
May 13, 2026 | 07:58 PM46 साल बाद हुआ न्याय, पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा; किस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला?
May 13, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM












