-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Fake Call Center Racket Ips Role Cbi Probe
Maharashtra Fake Call Center: कॉल सेंटर घोटाले में अफसरों की मिलीभगत, CBI जांच पर उठे सवाल
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Fake Call Center: महाराष्ट्र में फर्जी कॉल सेंटर रैकेट को लेकर कांग्रेस ने बड़े आरोप लगाए हैं। IPS अधिकारियों की कथित संलिप्तता और CBI जांच के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल खड़े हुए हैं।

हर्षवर्धन सपकाल ( फाइल फोटो- सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Fake Call Racket: ऑनलाइन ठगी के मामले हर जगह तेजी से बढ़ रहे हैं और ‘जामताड़ा’ रैकेट इसके लिए कुख्यात है। लेकिन ‘जामताड़ा’ की तरह ही महाराष्ट्र में भी फर्जी कॉल सेंटरों के माध्यम से दुनिया भर के नागरिकों को ठगकर सैकड़ों करोड़ रुपये का गोरखधंधा चल रहा है।
यह गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि इस मामले में आईपीएस अधिकारी दत्ता कराले और दो पुलिस अधीक्षकों की भी संलिप्तता है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय की छठी मंजिल से संरक्षण मिले बिना इतने बड़े पैमाने पर फर्जी कॉल सेंटर और धन की हेराफेरी संभव नहीं है।
Harshwardhan Sapkal ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
गुरुवार को गांधी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सपकाल ने आगे कहा कि तथाकथित ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात के साथ आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में नाशिक के डीआईजी दत्ता कराले के संबंधों के वीडियो हाल ही में मीडिया में सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
मुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
हमें जानकारी मिली है कि कराले और पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल तथा सोमनाथ घार्गे का भी इस फर्जी कॉल सेंटर रैकेट से संबंध है। सीबीआई द्वारा 8 अगस्त 2025 और 11 सितंबर 2025 को दर्ज एफआईआर के अनुसार, नाशिक और इगतपुरी में छापेमारी कर इस रैकेट को चलाने वालों को गिरफ्तार किया गया। बड़ा सवाल यह है कि सीबीआई को इगतपुरी में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर की जानकारी मिली और उसने कार्रवाई की, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। इसका जवाब महाराष्ट्र पुलिस के मुखिया को देना चाहिए।
क्या सीएम लेंगे गंभीर संज्ञान?
सपकाल ने कहा कि सीबीआई Maharashtra Fake Call Center मामले की जांच कर रही है। मेरा सवाल यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस क्या इस मामले में सीबीआई से जानकारी लेकर उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे या हमेशा की तरह ‘क्लीन चिट’ देंगे, इससे पहले कराले सहित ये दोनों अधिकारी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में कार्यरत थे। उस समय भी वहां ऐसे कॉल सेंटर चल रहे थे।
LIVE || प्रदेशाध्यक्ष मा.श्री हर्षवर्धन सपकाळ यांचा माध्यमांशी संवाद.📍गांधी भवन, कुलाबा https://t.co/DJNG5Z9egn — Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) April 16, 2026
पुलिस ने छापा मारकर संदीप सिंह और विशाल यादव नामक आरोपियों पर मामूली कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया। बाद में जब इन तीनों अधिकारियों की पोस्टिंग नाशिक क्षेत्र में हुई, तब इन्हीं आरोपियों की मदद से फिर से कॉल सेंटर शुरू किए जाने की जानकारी मिली है। खास बात यह है कि ये सभी आरोपी ठाणे, रायगड और पालघर क्षेत्र के निवासी है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई का शहरी विकास मॉडल बना मिसाल, MMRDA की कार्यप्रणाली अपनाने की तैयारी
सपकाल के सवाल
- सीबीआई मुंबई की एंटी करप्शन ब्रांच के अधीक्षक अमित वसावा द्वारा 11 सितंबर 2025 को दर्ज एफआईआर के अनुसार, फर्जी कॉल सेंटर को सुचारू रूप से चलाने के लिए आरोपी गणेश कामनकर और उसके भाई द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को नकद, सोना और क्रिप्टो करेंसी के रूप में भारी रिश्वत दी जा रही थी, राज्य सरकार को इसकी पूरी जानकारी होने के बावजूद इन अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
- ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, आईपीएस दत्ता कराले और इस रैकेट से जुड़े काले धन की पूरी जांच जरूरी है। खरात प्रकरण में जो धन का लेन-देन हुआ, वह पैसा किसका था। क्या यह पैसा कॉल सेंटर रैकेट से जुड़ा है। क्या इस माध्यम से काले धन को सफेद किया गया। इन सभी सवालों की गहन जांच होनी चाहिए।
- कराले और उनके सहयोगी पुलिस अधिकारियों की जहां-जहां पोस्टिंग होती है, वहां इस तरह के रैकेट सक्रिय हो जाते हैं। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Maharashtra fake call center racket ips role cbi probe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
Jul 29, 2026 | 10:43 AMहंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश
Jul 29, 2026 | 10:39 AMशालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:38 AMAmarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर; आषाढ़ पूर्णिमा पर पहलगाम पहुंची छड़ी मुबारक
Jul 29, 2026 | 10:32 AMGold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई, जानें आपके शहर का ताजा भाव
Jul 29, 2026 | 10:18 AMDrugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 10:18 AMSoft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Jul 29, 2026 | 10:17 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













