नागपुर में उद्घाटन से पहले ही धंसा कामठी फ्लाईओवर, ठेकेदारों की खुली पोल

Nagpur Bridge Damage Viral Video: नागपुर के एक पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नागपुर हुई बारिश के बाद उद्घाटन से पहले ही पुल के धंस चुका हैं।
इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि यह पुल उद्घाटन से पहले ही धंस गया। दरअसल, नागपुर शहर में न्यू कामठी और ड्रैगन पैलेस को जोड़ने वाला एक पुल बनाया जा रहा था।
नागपुर फ्लाईओवर धंसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Bridge Damage Viral Video: मानसून का मौसम आते ही देश भर में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। देश भर में मूसलाधार बारिश की खबरें सामने आ रही हैं। भारी बारिश के कारण भिन्न-भिन्न प्रकार की घटनाएं देखने को मिल रही है, जैसे- सड़कों पर गड्ढे पड़ना, पुल का बहना, नदियों में उफान होना।

ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि यह पुल उद्घाटन से पहले ही धंस गया। दरअसल, नागपुर शहर में न्यू कामठी और ड्रैगन पैलेस को जोड़ने वाला एक पुल बनाया जा रहा था। इस पुल का काम 5 सालों से चल रहा है। यह पुल लगभग बनकर तैयार था, लेकिन नागपुर में हो रही लगातार बारिश के बाद यह पुल उद्घाटन से पहले ही धंस गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रमानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। यहां पर सड़क पर करीब 3 फुट गहरा गड्ढा बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसके बाद ये तेजी से वायरल होने लगा।

65 करोड़ की लागत से बना पुल

नागपुर के कामठी में यह फ्लाईओवर का काम पिछले 5 सालों से चल रहा था। इस फ्लाईओवर को बनाने के लिए करीब 65 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। यह रमानगर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग माना जा रहा था। यह फ्लाईओवर न्यू कामठी से लेकर ड्रैगन पैलेस परिसर को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था।

ठेकेदारों की लापरवाही का लगाया आरोप

नागपुर में बीते 3 दिनों से ऑरेंज अलर्ट जारी था, जिसके कारण लगातार तेज बारिश हो रही थी। इसी मूसलाधार बारिश के कारण पुल धंस गया। इस घटना पर लोगों ने अब सवाल खड़े कर दिए है। इस घटना से पुल के निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता और ठेकेदारों की लापरवाही को सामने लाकर रख दिया।

यहां के लोगों ने इस पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल किया। वायरल होने के बाद इसे भ्रष्टाचार बताया और साथ ही में करोड़ो रुपयों के घोटाले की भी आशंका जताई। नागपुर में भारी बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है, जिसके कारण प्रशासन के काम पर सवाल खड़े किए जा चुके है।

Navbharat Live
navbharatlive.com