सावधान! कहीं पार्टनर के न कहने के पीछे आपकी ये गलतियां तो नहीं? इन 5 तरीकों से पिघलेगा उनका गुस्सा

How To Calm Partner: कई बार रिश्ते में पार्टनर का अचानक ना कहना या गुस्सा करना हमें समझ नहीं आता। लेकिन इसके पीछे कुछ छोटी-छोटी गलतियां और गलतफहमियां जिम्मेदार हो सकती हैं।
Relationship Mistakes Behind Partner Anger
नाराज पार्टनर को मनाने की कोशिश करते हुए तस्वरी (सौ. एआई)
Updated on

Partner Anger Reasons: प्यार के हफ्ते में अगर पार्टनर नाराज हो जाए तो पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है। अक्सर हम अपनी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं जो पार्टनर के गुस्से की असली वजह होती हैं। लेकिन घबराएं नहीं इस वैलेंटाइन डे हम आपको बताएंगे वो 5 तरीके जिनसे आप अपने साथी का दिल फिर से जीत सकते हैं।

वैलेंटाइन डे करीब है और अगर ऐसे में आपका पार्टनर आपसे बात नहीं कर रहा है या सेलिब्रेशन के लिए मना कर रहा है तो स्थिति गंभीर हो सकती है। रिश्तों में छोटी-मोटी नोक-झोंक सामान्य है लेकिन वैलेंटाइन जैसे खास मौके पर इसे खत्म करना जरूरी है।

कहीं ये आपकी गलतियां तो नहीं

पार्टनर की नाराजगी के पीछे अक्सर हमारी तुलना करने की आदत, समय न देना या पुरानी बातों को बार-बार दोहराना होता है। अगर आपका पार्टनर न कह रहा है तो इसका मतलब है कि वह आपसे विशेष ध्यान और ईमानदारी की उम्मीद कर रहा है।

इन तरीकों से पिघलेगा गुस्सा

सच्ची और बिना शर्त माफी

दिखावे की माफी के बजाय पार्टनर के पास जाएं और उन्हें बताएं कि आपको अपनी गलती का अहसास है। सॉरी के साथ लेकिन का इस्तेमाल न करें। आपकी ईमानदारी उनका गुस्सा कम करने में सबसे बड़ा हथियार है। इसके लिए आप सॉरी प्रार्थना पत्र लिख सकते हैं जो एक यूनिक तरीका है।

पुरानी यादों का सहारा

उन्हें अपनी पहली मुलाकात की जगह ले जाएं या पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा करें। जब हम अच्छी यादों को याद करते हैं, तो दिमाग में सकारात्मक हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो कड़वाहट को खत्म करते हैं।

हैंड रिटन नोट

डिजिटल जमाने में हाथ से लिखा हुआ एक छोटा सा नोट बहुत मायने रखता है। अपनी भावनाओं को कागज पर उतारें। यह उन्हें अहसास कराएगा कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

पसंदीदा सरप्राइज

जरूरी नहीं कि महंगा गिफ्ट ही दिया जाए। उनके लिए पसंदीदा खाना बनाना या उनके घर के कामों में मदद करना भी प्यार जताने का एक तरीका है। यह दिखाता है कि आप उनकी परवाह करते हैं।

एक्टिव लिसनिंग

कई बार पार्टनर सिर्फ अपनी बात कहना चाहता है। उनकी नाराजगी को बिना बहस किए सुनें। उन्हें महसूस होना चाहिए कि उनकी भावनाओं की कद्र की जा रही है।

वैलेंटाइन डे उपहारों के बारे में नहीं बल्कि अहसासों के बारे में है। अगर आप अपने ईगो को साइड में रखकर इन तरीकों को अपनाते हैं तो यकीनन आपके पार्टनर का गुस्सा पिघल जाएगा और आपकी डेट नाइट पहले से भी ज्यादा रोमांटिक होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com