क्या पुराने और क्या नये, एक बारिश में आरयूबी की प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है। नरेंद्रनगर, लोहापुल, मनीषनगर आरयूबी बारिश और पानी जमा होने का पर्याय बन चुके हैं। अब नये बने आरयूबी भी उन्हें टक्कर देने सामने आ गए हैं। पारडी, सोमलाड़ा, मानकापुर, कामठी रोड आरयूबी भी पानी-पानी हो गए।