वर्धा तलेगांव टी-पॉइंट पर युवक की मौत: अधूरा फ्लाईओवर बना जानलेवा, प्रशासन पर उठे सवाल

Wardha Accident: वर्धा तलेगांव टी-पॉइंट पर अधूरे फ्लाईओवर निर्माण की लापरवाही से बाइक सवार राहुल जाधव की मौत हो गई। अंधेरे में गिट्टी से टकराने से यह हादसा हुआ।
Youth dies at Wardha Talegaon T-point: Incomplete flyover turns fatal, questions raised on administration
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Wardha Construction Negligence: वर्धा तलेगांव शापं स्थित टी-पॉइंट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य एक बार फिर नागरिकों की जान के लिए घातक साबित हुआ है। अधूरे, धीमी गति से और बिना किसी ठोस योजना के चल रहे इस निर्माण कार्य के कारण सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

गुरुवार की रात इसी लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुहाँ निवासी राहुल जाधव (30) यह गुरुवार रात करीब बजे अपनी दोपहिया वाहन क्र. एमएच 40 बीजेड 8507 से दुधाला (कोंढाली) स्थित एक कंपनी में काम के लिए जा रहे थे।

जब वे तलेगांब टी-पॉइंट के पास पहुंचे, तब अंधेरे में सड़क पर बिखरे गिट्टी के ढेर और सीमेंट के कच्चे निर्माण सामग्री उन्हें दिखाई नहीं दी। उनकी बाइक सीधे इन अवरोधों से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल जाधव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसी स्थान पर राहुल के पीछे आ रहे आर्थी निवासी तीन युवकों की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले आवीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर अमरावती रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच थाना प्रभारी मंगेश भोयर के मार्गदर्शन में पीएसआई किशोर खंडार व पुलिसकर्मी सचिन ढाले कर रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर तुरंत सुरक्षा उपाय किए जाएं, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

अधिकारियों पर तीखा रोष

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि फ्लायओवर कार्यस्थल पर न तो चेतावनी संकेतक लगे हैं, न बैरिकेड्स और न ही वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था है। सड़क पर गड्ढे, निर्माण सामग्री और अंधेरा लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।

घटना के बाद गुस्साए नागरिकों ने निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही पर तीखा रोष व्यक्त किया। लोगों ने सवाल उठाया कि बिना सुरक्षा इंतजामों के यातायात क्यों शुरू रखा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com