- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Jee Neet Exam No Entry Gondkhairi Jindal Edutech Student Protest
JEE-NEET: 1 मिनट की देरी और परीक्षा देने से चूके छात्र, नागपुर के गोंडखैरी सेंटर पर छात्रों का फूटा गुस्सा
- Written By: प्रिया जैस
JEE-NEET Nagpur 2026: नागपुर में जेईई-नीट परीक्षार्थियों के साथ अन्याय! गोंडखैरी केंद्र पर 1 मिनट की देरी से पहुंचे छात्रों को नहीं मिला प्रवेश। बारिश और 30 किमी की दूरी ने बिगाड़ा खेल।

गोंडखैरी परीक्षा केंद्र (सौजन्य-नवभारत)
JEE-NEET Nagpur Exam Centre: नागपुर शहर में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। वर्षभर तैयारी के बाद छात्र जेईई-नीट की परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद छात्रों को एग्जाम देने की अनुमति नहीं मिली। छात्रों ने बताया कि केवल 1-2 मिनट की देरी होने के कारण एग्जाम सेंटर के अधिकारियों ने परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
इस कारण कुछ छात्रों का पेपर छूट गया और उनकी वर्षभर की मेहनत बर्बाद हो गई। यह मामला गोंडखैरी से उजागर हुआ है। छात्रों ने बताया कि रविवार को जेईई-नीट की परीक्षा थी। उन्हें गोंडखैरी स्थित जिंदल एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड एग्जाम सेंटर मिला था। परीक्षा सुबह 8.30 बजे की थी। हालांकि कई छात्र समय पर घर से निकले लेकिन सुबह बारिश और ट्रैफिक के कारण परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में केवल 1 से 2 मिनट की देरी हो गई।
चंद मिनटों की देरी के बावजूद एग्जाम सेंटर के अधिकारियों ने छात्रों को परीक्षा नहीं देने दी। इस कारण कई छात्र और उनके अभिभावक परीक्षा केंद्र के बाहर ही खड़े रहे। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि परीक्षा की अनुमति मिल जाएगी लेकिन परीक्षा अधिकारियों ने उन्हें साफ इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
30 किमी दूर मिला सेंटर
बोर्ड परीक्षा की तरह जेईई-नीट की परीक्षा (JEE-NEET) के लिए छात्रों को एग्जाम सेंटर आवंटित किए जाते हैं। बता दें कि शहर के कई छात्रों को गोंडखैरी में जिंदल एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड एग्जाम सेंटर आवंटित किया गया था। इस सेंटर में परीक्षा देने के लिए आने वाले कुछ छात्र मनीषनगर, वर्धमाननगर और अन्य शहरी क्षेत्रों से पहुंचे।
सुबह 8. 30 बजे की परीक्षा के लिए कई छात्रों को लगभग 30 किमी या उससे अधिक का फासला तय करना पड़ा। इस कारण एग्जाम सेंटर पर पहुंचने में चंद मिनटों की देरी हो गई। ऐसे में परीक्षा की अनुमति नहीं मिलने से कई छात्र निराश हो गए।
अचानक आई बारिश ने बढ़ाई दिक्कतें
जेईई-नीट (JEE-NEET) की परीक्षा देने गोंडखैरी के जिंदल एडुटेक सेंटर पहुंचने वाले छात्रों में मनीषनगर निवासी प्रिंस बागेश्वर का भी समावेश है। प्रिंस ने बताया कि वह सुबह 7 बजे घर से निकले थे। सुबह करीब 7.30 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें – अथर्व हत्याकांड: 72 घंटे, 100 CCTV और 12 टीमें…फिर भी पुलिस के हाथ खाली; अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
दोपहिया होने के कारण उन्हें बारिश से बचने के लिए आसरा लेना पड़ा। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी। इस कारण उन्होंने कैब बुक करने का प्रयास किया लेकिन कैब नहीं मिली। जैसे-तैसे वे एग्जाम सेंटर पहुंचे। केवल 1 मिनट की देरी से पहुंचने के कारण उन्हें परीक्षा देने नहीं मिला।
अभिभावकों ने की ‘री एग्जाम’ की मांग
परीक्षा केंद्र पर छात्रों समेत पहुंचे उनके अभिभावकों बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों से परीक्षा देने की अनुमति के लिए काफी अपील की लेकिन केंद्र के कर्मचारियों ने अनदेखा कर दिया। कर्मचारियों ने मेन गेट बंद कर दिया। अभिभावकों का कहना है कि चंद मिनटों की देरी के लिए बच्चों का साल बर्बाद करना उचित नहीं है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से ‘री एग्जाम’ की मांग की है।
Nagpur jee neet exam no entry gondkhairi jindal edutech student protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
May 27, 2026 | 06:47 PMNirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए ये 5 जरूरी नियम
May 27, 2026 | 06:42 PMराशन स्कीम को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर होगा असर; इन 3 सुधारों को मिली मंजूरी
May 27, 2026 | 06:37 PMट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द मामले पर 3 घंटे तक बहस; हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
May 27, 2026 | 06:29 PMविरासत की नौकरी बनी मजबूरी, मीरा-भाईंदर में MBA और ग्रेजुएट कर्मचारी कर रहे टॉयलेट सफाई
May 27, 2026 | 06:27 PMKharge On Inflation: हम गर्मी तो झेल सकते हैं, लेकिन BJP की महंगाई… मोदी सरकार पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे
May 27, 2026 | 06:24 PMEbola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला का तांडव, 220 से ज्यादा मौतें; WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
May 27, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














