3 लाख चिकन बिरयानी का ऑर्डर, काजू बर्फी बनी मिठाइयों की क्वीन! Swiggy रिपोर्ट ने खोले नागपुर के फूड सीक्रेट्स

Nagpur News: नागपुर की फूडी संस्कृति 2025 में और मजबूत हुई। स्विगी रिपोर्ट में बिरयानी, काजू बर्फी, नाश्ता ट्रेंड, देर रात ऑर्डर और डाइनआउट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ शहर का स्वादभरा रीकैप सामने आया।
Nagpur Food Trends Swiggy Report
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Food Trends: संतरों की नगरी नागपुर का स्वाद अब गलियों से निकलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है। हाल ही में जारी फूड डिलीवरी रिपोर्ट ने शहर की बदलती ईटिंग हैबिट्स का खुलासा किया है, जहाँ पारंपरिक पोहा-जलेबी के साथ-साथ बिरयानी और बर्गर ने भी अपनी पैठ मजबूत कर ली है।

नागपुर की गहरी ‘फूडी’ संस्कृति ने पुराने शहर की गलियों से निकलकर डिजिटल दौर में भी अपनी पहचान बनाए रखी। सुबह के पारंपरिक नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स और देर रात की पसंदीदा डिशेज तक शहर ने पूरे साल खाने के प्रति अपना प्यार दिखाया। ‘हाऊ इंडिया स्विगी’ड’ का नागपुर एडिशन शहर की बदलती खाने की आदतों की एक झलक और बीते साल का स्वादभरा रीकैप पेश किया है।

नागपुर के लोगों की पसंदीदा डिशेज

चिकन बिरयानी नागपुर शहर की सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही जिसके 3 लाख ऑर्डर दर्ज हुए। पनीर ग्रेवी दूसरे और वेज बर्गर तीसरे स्थान पर रहे जो लोगों की भरपेट और जानी-पहचानी डिशेज की पसंद को दिखाता है।

काजू बर्फी के 109 ऑर्डर रोज

मिठाइयों में लोगों का झुकाव पारंपरिक स्वादों की ओर रहा। काजू बर्फी 109 ऑर्डर प्रति दिन के साथ सबसे आगे रही। इसके बाद गुलाब जामुन और बूंदी लड्डू रहे। नागपुरवासियों ने आम रस मलाई, आम पेड़ा और मूंग दाल हलवा के प्रति भी प्यार दिखाया जो टॉप-10 मिठाइयों में शामिल रहे।

सुबह की भागदौड़ में बड़ा बदलाव

  • नाश्ता शहर का सबसे तेजी से बढ़ने वाला मीलटाइम बना जिसमें ऑर्डर में साल-दर-साल 53% की बढ़ोतरी हुई। नाश्ते में इडली सबसे आगे रही औसतन हर सुबह 107 ऑर्डर के साथ। इसके बाद वेज डोसा और पोहा रहे। मेदु वड़ा, वेज वड़ा और समोसा भी दिन की अच्छी शुरुआत के लिए पसंद किए गए।
  • स्नैक टाइम (शाम 3 से 7 बजे) में वेज बर्गर, चिकन बर्गर और वेज पिज्जा सबसे ज्यादा पसंद किए गए। देर रात (रात 12 से 2 बजे) खाने का चलन बढ़ा जिसमें ऑर्डर में 42।6% से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी हुई। चिकन बिरयानी सबसे आगे रही, जबकि चिकन बर्गर और वेज बर्गर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
  • यात्रा के दौरान खाने की मांग भी तेजी से बढ़ी। नागपुर जंक्शन पर ‘फूड ऑन ट्रेन’ फीचर के जरिए ऑर्डर 2025 में पिछले साल की तुलना में करीब 400% बढ़े जिससे साफ है कि सफर में भी फूड डिलीवरी जरूरी बन चुकी है। डेस्कईट्स पर शाही राज कचौरी सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही औसतन 70 ऑर्डर मिले।

बोल्ट पर क्विक डिलीवरी

आखिरी समय की जरूरतों में भी बोल्ट काम आया। शहर का सबसे बड़ा बोल्ट ऑर्डर एक ग्राहक ने किया जिसमें उसने 6 डिब्बे मोतीचूर लड्डू और 6 डिब्बे काजू कतली मंगवाए। रुझानों पर विस्तार से बात करते हुए स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि 2025 में भी खाना हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी और जश्नों का अहम हिस्सा बना रहा, जब पूरा भारत अपनी पसंदीदा डिशेज का आनंद लेता दिखा। नागपुर शहर में हमें क्लासिक स्वादों के प्यार और राष्ट्रीय पसंदीदा व्यंजनों के आरामदायक संतुलन की झलक मिली। देर रात की भूख से लेकर प्रीमियम डाइनिंग तक नागपुर ने खाने के जरिए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को अपनाया। खाना एक भावना है और हम शहर के हर कोने में बेहतरीन फूड अनुभव पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, एक भोजन, एक जश्न के साथ।

डाइनिंग आउट

  • 2025 में नागपुर में बाहर खाने का चलन तेजी से बढ़ा। स्विगी डाइनआउट के जरिए 2.22 लाख से ज्यादा डाइनर्स ने रेस्तरां में खाना खाया। शहर ने कुल मिलाकर 4.88 करोड़ रुपये की बचत की जो पिछले साल की तुलना में 133.5% की बढ़ोतरी को दर्शाता है क्योंकि किफायती डाइनिंग का रुझान और तेज हुआ।
  • बड़े जश्न, बड़ी बचत लेकर आए। एक ग्राहक ने एक ही बुकिंग में सबसे ज्यादा 21,370 रुपये की बचत की। ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (जीआईआरएफ) 2025 के दौरान, डाइनर्स ने कुल 2.14 करोड़ रुपये की बचत की जिससे त्योहारों की आउटिंग और भी किफायती बनी।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com