-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Best Healthy Breakfast Foods For Energy And Weight Loss Hindi
Breakfast Tips: सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 3 चीजें, दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक और दूर रहेंगी बीमारियां
- Written By: प्रीति शर्मा
Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत के लिए सबसे अहम माना जाता है। अगर नाश्ते में सही और पौष्टिक चीजें शामिल की जाएं तो शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

ब्रेकफास्ट करते हुए पुरुष और महिला (सौ. एआई)
Healthy breakfast Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग समय की कमी के कारण सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं। लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों का मानना है कि सुबह का नाश्ता आपके पूरे दिन की कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य की नींव रखता है। रात की लंबी नींद के बाद शरीर को पोषण की सख्त जरूरत होती है। सही नाश्ता न मिलने पर दिन भर थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं घेर लेती हैं।
बीजों की शक्ति: कद्दू और चिया सीड्स
नाश्ते में कद्दू के बीज और चिया सीड्स को शामिल करना शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कद्दू के बीज प्रोटीन, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जो नसों को मजबूती देते हैं और हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं। वहीं चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। ये पेट में पानी सोखकर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
बेसन: प्रोटीन और ताकत का देसी विकल्प
अगर आप कुछ ठोस और पारंपरिक खाना पसंद करते हैं तो बेसन (चने का आटा) एक शानदार विकल्प है। आयुर्वेद में चने को बलवर्धक माना गया है। सब्जियों के साथ बनाया गया बेसन का चीला न केवल मांसपेशियों को ऊर्जा देता है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है। विज्ञान के अनुसार बेसन धीरे-धीरे पचता है जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है और आप बार-बार भूख लगने की समस्या से बच जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Health Benefits: सिर्फ आस्था नहीं, फिटनेस का भी राज है व्रत, जानिए इसके हैरान कर देने वाले हेल्थ बेनिफिट्स
बेसन चीला (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- कैंसर और दिल की बीमारियों से बचा सकता है केले का छिलका! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
पाचन के लिए ग्रीक योगर्ट
नाश्ते को और भी सेहतमंद बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) का सेवन करें। सामान्य दही की तुलना में इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
सुबह उठने के 1 से 1.5 घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना सबसे अच्छा माना जाता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और आपको दिन भर की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
Best healthy breakfast foods for energy and weight loss hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMमुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
Jul 26, 2026 | 10:45 PMदिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
Jul 26, 2026 | 10:45 PMलंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 PMकॉकरोचों के बाद शुरू हुआ E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा? जानें सब कुछ
Jul 26, 2026 | 10:42 PMमीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति ने दी बधाई
Jul 26, 2026 | 10:37 PMआषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Jul 26, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














