-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Crime Branch Probes 234 Crore Rupees Fraud From Bullion Businessman
Nagpur News: सराफा व्यवसायी से 2.34 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, डिस्काउंट का दिखाया लालच, क्राइम ब्रांच कर रही जांच
- Written By: आंचल लोखंडे
उधार में गहने खरीदकर सर्राफा व्यापारियों से करोड़ों की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतापनगर पुलिस ने ठगबाज 40 वर्षीय राहुल कुमार नरेशचंद्र खाबिया उर्फ जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

सराफा व्यवसायी से 2.34 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: उधार में गहने खरीदकर सर्राफा व्यापारियों से करोड़ों की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतापनगर पुलिस ने ठगबाज 40 वर्षीय राहुल कुमार नरेशचंद्र खाबिया उर्फ जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण की गहराई से जांच किए जाने पर स्वाबिया से पीड़ित कई सर्राफा व्यापारी सामने आ सकते हैं। मामला दर्ज होने के बाद भी खाबिया छुट्टा घूम रहा है।
खाबिया मूलतः यवतमाल का निवासी है। वह काफी समय से यहां रहता है। फिलहाल प्रतापनगर के नलावडे ले-आऊट में रहता है। उसका गोपाल नगर में कार्यालय है। यहां से कथित साई एग्रिम फर्म चलाता है। ताजा प्रकरण के पीड़ित त्रिमूर्ति चौक स्थित श्री सप्तश्रृंगी ज्वेलर्स के संचालक जयंत पालकर हैं। खाबिया 1 फरवरी 2024 को पालकर की दुकान में आया। उसने खुद का सर्राफा कारोबार होने का झांसा दिया।
डिस्काउंट का दिखाया लालच
उसने पालकर को ‘डिस्काउंट रेट’ में गहने खरीदने की इच्छा जताई। उसने बताया कि यह गहने वह मामूली मुनाफा जोड़कर अपने ग्राहकों को बेच देता है। खाबिया ने आरंभ में नकदी में गहनों की खरीदी की। इस वजह से पालकर ने अच्छा डिस्काउंट दिया। कुछ देर बाद खाबिया उधार में गहने खरीदने लगा। छोटी-छोटी राशि का भुगतान होने से पालकर को भी उधार देने में परेशानी नहीं हुई। स्वाबिया ने भी कुछ समय बाद भुगतान कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
चर्चित राहुल खाबिया पर मामला दर्ज
बाद में वह बड़ी राशि के गहने उधार खरीदने लगा। इस दौरान वह बीच-बीच में पालकर को कुछ राशि का भुगतान भी कर देता था। मसलन 15 लाख की उधारी करने पर पांच-सात लाख का भुगतान कर देता था। इससे पालकर का भी भरोसा बढ़ गया। चार-छह माह बाद खाबिया बड़ी राशि के गहने खरीदने लगा। नगद भुगतान की बजाय उसने पालकर को ए. यू. स्मॉल फाइनांस बैंक के चेक दिए। उसने पांच दिन बाद चेक जमा करने को कहा। चेक जमा करने पर खाबिया ने ‘पेमेंट स्टॉप’ कर दिया।
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
कई सर्राफा व्यापारी हुए शिकार
यह जानकारी देने पर स्वाबिया ने गहने खरीदकर पालकर को बढ़ी हुई राशि का दूसरा चेक दिया। यह चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। इसकी जानकारी देने पर खाबिया ने ‘मुझे बताए बगैर चेक नहीं डालना था, कोई बात नहीं, अब पास हो जाएगा’, ऐसा बोलकर पालकर को इंतजार करने को कहा। उस वक्त तक खाबिया ने पालकर से 2 किलो 148 ग्राम गहने खरीद लिए थे। उनका 2 करोड़ 34 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान बकाया था।
GST विभाग को करोड़ों का चूना
खाबिया ने इसी तरह से प्रतापनगर और अंबाझरी थाना परिसर के भी ज्वेलर्स से करीब ढाई करोड़ की ठगी की है। कई अन्य ज्वेलर्स उसके चंगुल में फंसे हैं। रुपए मांगने पर वह अपराधियों के नाम की धमकी देता है। स्वाबिया बेहद वाकपटु है। उसके जीएसटी विभाग को भी करोड़ों रुपए का चूना लगाए जाने का पता चला है। क्राइम ब्रांच खाबिया की जड़ें खोदने में जुट गई है। इसके पहले भी खाबिया पर नागपुर में ज्वेलर्स से ठगी के कई मामले दर्ज हैं। हालांकि वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है।
Nagpur crime branch probes 234 crore rupees fraud from bullion businessman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














