-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Congress Mva Gathbandhan Manpa Chunav Strategy
मुंबई में बैठक…नागपुर में मंथन, महाविकास आघाड़ी के साथ मनपा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, रणनीति तय!
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Municipal Corporation Elections: मुंबई और नागपुर बैठकों के बाद कांग्रेस ने महाविकास आघाड़ी के साथ मनपा चुनाव लड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया। सीट प्रस्ताव और उम्मीदवार चयन पर चर्चा जारी।

महाविकास आघाड़ी और कांग्रेस की बैठक (सौजन्य-नवभारत)
Maha Vikas Aghadi Congress Strategy: मनपा चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी में गठबंधन कर मैदान में उतरने की सहमति बनती नजर आ रही है। नागपुर मनपा में कांग्रेस की ओर से सहयोगी दलों राकां एसपी व उद्धव ठाकरे शिवसेना सहित समविचारी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति बन रही है। इस संदर्भ में चर्चाओं का एक दौर पूरा भी हो चुका है।
कांग्रेस ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार पार्टी और ठाकरे शिवसेना की ओर से भी ऐसे ही संकेत मिले हैं। ऐसे में जहां महायुति में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर खींचतान नहीं दिख रही है वहीं मविआ की एकजुटता से चुनावी मुकाबला और रोचक होने की तस्वीर उभर रही है।
मजबूत गठबंधन, सक्षम उम्मीदवार
16 दिसंबर को मुंबई में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की मौजूदगी में पार्टी के विधानसभा में नेता विजय वडेट्टीवार, नागपुर के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक रणजीत कांबले तथा नागपुर शहराध्यक्ष एवं विधायक विकास ठाकरे के बीच चर्चा हुई। इसमें सहयोगी दलों के साथ मजबूत गठबंधन, चुनावी रणनीति और सक्षम उम्मीदवारों के चयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन एवं सकारात्मक चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में दिसंबर में होंगे जिला परिषद चुनाव! जानें सुप्रीम कोर्ट में फडणवीस सरकार ने क्या दिया जवाब
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
बैठक के बाद ठाकरे ने कहा कि मविआ नागपुर मनपा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी। इस संबंध में चर्चाओं का पहला दौर पूरा हो चुका है। सहयोगी दल राकां एसपी और उद्धव शिवसेना की ओर से प्रस्ताव आने के बाद अंतिम चर्चा की जाएगी।
जल्द ही सीटों का प्रस्ताव
शिवसेना की ओर से संपर्क प्रमुख सतीश हरडे, पूर्व विदर्भ संगठक सुरेश साखरे और जिला प्रमुख किशोर कुमेरिया के बीच रेशिमबाग स्थित कार्यालय में शाम को चर्चा हुई। हरडे ने बातचीत होने की पुष्टि करते हुए कहा कि 2 दिनों में आगे की चर्चा होगी। कुमेरिया ने भी बताया कि जल्द ही सीटों का प्रस्ताव रखकर चर्चा की जाएगी। पार्टी की ताकत और उम्मीदवारों की क्षमता को देखते हुए लगभग 30 से 35 सीटों का प्रस्ताव उद्धव सेना की ओर से दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – नाईक को मिलाना ही पड़ेगा शिंदे से हाथ, नवी मुंबई में गठबंधन पर घमासान, 111 सीटों पर होगी जंग
मेरिट आधार पर सीटों की मांग
इधर, राकां शरद पवार पार्टी के शहराध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक दुनेश्वर पेठे ने भी चर्चा होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ठाकरे परिवार में विवाह समारोह होने तथा सभी के फिलहाल मुंबई में होने के कारण 1-2 दिनों में सीटों को लेकर चर्चा होगी। सीटों की मांग मेरिट के आधार पर की जाएगी।
कांग्रेस का 19-20 को इंटरव्यू
कांग्रेस के पास करीब 1,000 से अधिक इच्छुक उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इन सभी उम्मीदवारों के साक्षात्कार 19 और 20 दिसंबर को लिए जाएंगे। फिलहाल जानकारी दी गई है कि ये साक्षात्कार देवड़िया भवन में होंगे। चूंकि 23 से 30 दिसंबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं, इसलिए उससे पहले साक्षात्कार पूरी कर पार्टी द्वारा उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया जा रहा है।
Nagpur congress mva gathbandhan manpa chunav strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














