- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Merc Electricity Tariff Hearing Nagpur February 10 Msedcl Rate Revision
10 फरवरी को नागपुर में MERC की जनसुनवाई, नए अध्यक्ष ने पलटा पुराना फैसला
Electricity Tariff Hearing: बिजली दरों पर फिर होगी सुनवाई! MERC के नए अध्यक्ष के फैसले के बाद 10 फरवरी को नागपुर में जनसुनवाई। विशेषज्ञों ने बताया जनता के पैसे और समय की बर्बादी।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर न्यूज
Power Rate Revision: महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) द्वारा बिजली दरों में संशोधन को लेकर दायर समीक्षा याचिका पर अब नये सिरे से सुनवाई होगी। महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) में नये अध्यक्ष की नियुक्ति के कारण यह निर्णय लिया गया है।
हाल ही में वल्सा नायर सिंह को एमईआरसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राज्य के 6 स्थानों पर सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के ठीक एक महीने बाद हुई है। आयोग के पुनर्गठन के कारण नियमों के तहत अब यह पूरी प्रक्रिया ‘डी नोवो’ (नये सिरे से) आयोजित की जा रही है।
जनसुनवाई 10 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से जिला नियोजन समिति (डीपीसी) कार्यालय, सदर पुलिस स्टेशन के पीछे आयोजित की गई है। जो लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में असमर्थ हैं, वे सीधे कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
JNPA पोर्ट पर फंसे एक्सपोर्टर्स को बड़ी राहत, खराब होने वाले सामान के कंटेनरों में 50% की कमी, भारी छूट का ऐलान
पवना नदी प्रदूषण संकट: पिंपरी-चिंचवड़ की 146 सोसायटियों के STP बंद, कनेक्शन काटने की चेतावनी
अहिल्यानगर का 1710 करोड़ का बजट पेश, आय घटने और खर्च बढ़ने से नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती
नाशिक का भोंदू बाबा अशोक खरात गिरफ्तार: बलात्कार का आरोप और रूपाली चाकणकर के पाद्य पूजन पर मचा बवाल
विशेषज्ञों ने जताई चिंता
इस फैसले से उपभोक्ताओं और बिजली विशेषज्ञों में असंतोष है। बिजली विशेषज्ञ सुधीर बुढे ने इसे सार्वजनिक धन की बर्बादी बताया है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों पर जनसुनवाई 5 साल में एक बार होनी चाहिए लेकिन अब यह साल में 3 बार हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार पेश होना पड़ेगा और प्रक्रिया में देरी के कारण बढ़ी हुई दरें फिलहाल जारी रह सकती हैं।
यह भी पढ़ें – ‘किस्मत का बुलावा आए तो जाना पड़ता है’, 4 दिन पहले कही थी अजित पवार ने ये बात, लोगों को रुला गया वायरल VIDEO
प्रमुख बिंदु
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर 2025 से अब तक प्राप्त सभी आपत्तियां और सुझाव रिकॉर्ड पर रहेंगे और उन पर विचार किया जाएगा। इससे पहले 2 जनवरी से 8 जनवरी के बीच नागपुर, नासिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई और अमरावती में सुनवाई हुई थी।
Merc electricity tariff hearing nagpur february 10 msedcl rate revision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JNPA पोर्ट पर फंसे एक्सपोर्टर्स को बड़ी राहत, खराब होने वाले सामान के कंटेनरों में 50% की कमी, भारी छूट का ऐलान
Mar 18, 2026 | 04:38 PMपवना नदी प्रदूषण संकट: पिंपरी-चिंचवड़ की 146 सोसायटियों के STP बंद, कनेक्शन काटने की चेतावनी
Mar 18, 2026 | 04:35 PMअहिल्यानगर का 1710 करोड़ का बजट पेश, आय घटने और खर्च बढ़ने से नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती
Mar 18, 2026 | 04:34 PMनाशिक का भोंदू बाबा अशोक खरात गिरफ्तार: बलात्कार का आरोप और रूपाली चाकणकर के पाद्य पूजन पर मचा बवाल
Mar 18, 2026 | 04:20 PMफिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हेंडशेक?
Mar 18, 2026 | 04:11 PM‘आगे यही सब काम करेंगे’, नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर रखा हाथ, कही बड़ी बात, तय हो गया अगला सीएम?
Mar 18, 2026 | 04:11 PMठाणे में IVF-सोनोग्राफी केंद्रों की होगी जांच, बदलापुर अंडाणु तस्करी मामले के बाद मेयर ने दिए निर्देश
Mar 18, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM










