-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Man Saved Performing Surgery 8 Times Leg Damaged Snakebite 16 Liters Of Pus Removed
8 बार सर्जरी कर बचाई युवक की जान, सर्पदंश से पैर हुआ था खराब, लगे कीड़े, 16 लीटर निकाला पस
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में एक मध्य प्रदेश के युवक की बड़ी ही जटिल सर्जरी कर उसकी जान बचाई गई। व्यक्ति के पैर में सर्पदंश के कारण पैर खराब होकर उसमें कीड़ें लग गए थे। डॉक्टर्स ने चुनौती के रूप में लिया।

8 बार सर्जरी कर बचाई युवक की जान (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक अंकुर भटघरे को 17 जुलाई को सांप ने डस लिया था। सर्पदंश के बाद गांव में पारंपरिक इलाज कराया। इसमें करीब 5 दिन निकल गये। नागपुर में आने के बाद एक निजी अस्पताल में उसका इलाज 45 दिनों तक चला। इस बीच उसकी 8 बार सर्जरी और 16 बार ट्रेसिंग की गई। सर्पदंश के कारण उसका पैर खराब हो गया था।
इसमें से करीब 16 लीटर पस बाहर निकाला गया। बेहद जटिल इलाज के बाद युवक स्वस्थ होकर घर लौटा। सर्पदंश के बाद आज भी कई लोग देसी इलाज पर निर्भर रहते हैं लेकिन यह जानलेवा हो सकता है। परिजनों ने जब युवक को चांडक क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, सेंट्रल एवेन्यू में भर्ती कराया तब उसका एक पैर काला पड़ गया था। साथ ही पैर में मवाद के चलते कीड़े भी लग गये थे।
डॉक्टर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती
डॉ. चांडक और उनकी विशेषज्ञ टीम ने मामले को एक चुनौती के रूप में लिया। 8 जटिल सर्जरी और उन्नत वीएसी (वैक्यूम असिस्टेड क्लोजर) प्रणाली से घाव से 16 लीटर से अधिक पस निकाला गया। लगातार निगरानी, एंटीबायोटिक्स और स्किन ग्राफ्टिंग से आखिरकार पैर ठीक हो गया। अब अंकुर अपने पैरों पर खड़ा हो गया और उसे शुक्रवार को डिस्चार्ज मिल गया। इससे पहले अस्पताल ने जहर का सेवन करने वाले एक मरीज को बचाने के लिए 19,320 इंजेक्शन लगाकर जान बचाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुरवासियों को राहत! प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, स्थायी समिति का बड़ा फैसला
सलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
यह भी पढ़ें – मानकापुर फ्लाईओवर में भिड़ी स्कूलों की बस-वैन, उड़ गए परखच्चे, ड्राइवर-छात्रा समेत 2 की दर्दनाक मौत
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज नाम
यह उपचार पद्धति लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि सर्पदंश के बाद देसी इलाज के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास जाना चाहिए। इस उपचार में डॉ. किरण पटेल, डॉ. तरुण देशभ्रतार, डॉ. विनोद बोरकर, डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. संजय मानकर, डॉ. लेकेश मानकर, डॉ. गौरव बंसोड़, ओटी प्रमुख डॉ. राजू हिवरले, डॉ. गणेशे और गौरव वर्धेवार ने प्रयास किये।
Man saved performing surgery 8 times leg damaged snakebite 16 liters of pus removed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 06:54 AMनागपुरवासियों को राहत! प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, स्थायी समिति का बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 06:51 AM‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर
Jul 11, 2026 | 06:45 AMइंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी एनओसी बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 06:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 11 जुलाई LIVE: ऑकलैंड में पीएम मोदी को मिला “गार्ड ऑफ ऑनर” न्यूज़ीलैंड हुआ भव्य स्वागत
Jul 11, 2026 | 06:32 AMबारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
Jul 11, 2026 | 06:21 AMBirthday Horoscope: 11 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 11, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













