- Hindi News »
- Entertainment »
- Playback Singer Palak Muchhal Has Written His Name In The Guinness Book Of World Records Through His Social Service
प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल अपने समाज सेवा से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लिखा चुकी है अपना नाम
- Written By: संदीप पांडे

मुंबई : पलक मुच्छल (Palak Muchhal) का जन्म 30 मार्च 1992 को इंदौर (मध्य प्रदेश) के एक माहेश्वरी मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिता राजकुमार मुच्छल (Rajkumar Muchhal) और माता अमिता मुच्छल (Amita Muchhal) हैं। पलक मुच्छल बॉलीवुड (Bollywood) की प्लेबैक सिंगर (Playback Singer) हैं। इसके साथ ही वह एक समाज सेविका भी हैं। इतना ही नहीं सिंगर चैरिटी शो भी करती हैं और उनसे कमाए पैसों से वह जरूरतमंदों की मदद करती हैं।
उनके सामाजिक कार्यों के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। उनके काम को भारत सरकार और अन्य सार्वजनिक संस्थानों द्वारा विभिन्न पुरस्कारों और सम्मानों के माध्यम से भी मान्यता दी गई है। पलक मुच्छल की बचपन से ही सिंगर बनने की ख्वाहिश थी। अपने चार साल की उम्र में, वह युवा गायकों के एक समूह कल्याणजी-आनंदजी लिटिल स्टार की सदस्य बन गईं। जब वह नौ साल की थीं, तब उनका पहला एल्बम ‘चाइल्ड फॉर चिल्ड्रन’ टिप्स म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
सफेद हाथी साबित हुई MP की मेट्रो! 8 लाख रोज का खर्च और 100 यात्री भी नहीं; अब 7000 में होगी बुकिंग मनेगा जश्न
मुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
लग्जरी कार के सीलिंग बॉक्स में मिली MD ड्रग्स, मुंबई के ड्रग सिंडिकेट का इंदौर कनेक्शन उजागर; आरोपी गिरफ्तार
बंगाल की जीत का जश्न और आंखों में नमी, भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; कही बड़ी बात- देखें VIDEO
वर्ष 2003 में, पलक मुच्छल की एल्बम ‘पालकेन’ रिलीज़ हुई थी, उसके बाद ‘आओ तुम चांद पर ले जाए’, ‘बेटी हूं महाकाल की’ रिलीज हुआ। वर्ष 2011 में भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा उनका एल्बम ‘जय जय देव गणेश’ जारी किया गया था। साल 2013 में पलक मुच्छल ने बंगाली गाने रॉकी ‘तुई बोरशा बाइकलर धेउ’ को अपनी आवाज दी थी। सिंगर ने साल 2014 में मीका सिंह के साथ हिमेश रेशमिया का हिट गाना ‘जुम्मे की रात’ गाया था। पलक मुच्छल को 17 अलग-अलग भाषाओं में गाना गाने का ज्ञान है। जिसमें हिंदी, संस्कृत, भोजपुरी, मराठी, सिंधी, गुजराती, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम, राजस्थानी और असमिया शामिल हैं।
उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवार वालों की पैसों से मदद करने के लिए इंदौर की दुकानों पर एक हफ्ते तक गाना गाया। जहां से उन्हें 25 हजार रुपये मिले। उसी वर्ष उन्होंने ओडिशा चक्रवात के पीड़ितों की भी आर्थिक मदद की थी। पलक मुच्छल की चैरिटी संस्था का नाम ‘पलक मुच्छल हार्ट फाउंडेशन’ है। जहां बच्चों की हार्ट सर्जरी में आर्थिक मदद की जाती है। इतना ही नहीं सिंगर को ऑपरेशन थिएटर में जाने की इजाजत है। हॉस्पिटल में उनका अपना सर्जिकल गाउन है और जब ऑपरेशन होता है तो वह जैन नवकार मंत्र का जाप करती है।
पलक मुच्छल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। जिसमें ‘एक था टाइगर’, ‘आशिकी 2’, ‘किक’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘काबिल’ और ‘बागी 2’ जैसे कई गाने शामिल हैं। पलक मुच्छल को अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। जिसमें वर्ष 2000 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार रजत पदक, 2001 में राष्ट्रीय समन्वय पुरस्कार और 2005 में राजीव गांधी पुरस्कार। पलक मुच्छल को वर्ष 2021 में अमेरिकी विश्वविद्यालय, यूएसए द्वारा वैश्विक शांति के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली।
Playback singer palak muchhal has written his name in the guinness book of world records through his social service
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर विदर्भ में डीजल संकट, खदानों में थमे ट्रकों के पहिए; उत्पादन और सप्लाई पर असर
May 06, 2026 | 08:28 AMकहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
May 06, 2026 | 08:27 AMMaharashtra Cabinet Education: शिक्षा सशक्तिकरण पर जोर, आदिवासी छात्रों और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ
May 06, 2026 | 08:22 AMनागपुर मेडिकल में बड़ा खुलासा,आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाई; ट्रक भर दवाइयां हुई एक्सपायर
May 06, 2026 | 08:06 AMAshok Kharat Fraud Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस में नया खुलासा, फर्जी अकाउंट से करोड़ों का खेल
May 06, 2026 | 08:05 AMMP में एक्टिव हुए 2 सिस्टम, आज 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ये जिला रहा सबसे गर्म
May 06, 2026 | 08:03 AMबंगाल में सत्ता बदलते ही इन 5 कंपनियों की हो गई मौज, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर, कोलकाता से है खास कनेक्शन
May 06, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














