- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mahatma Phule Vegetable Market Nagpur Drinking Water Crisis Basic Facilities Neglected
नागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Drinking Water Crisis: नागपुर के महात्मा फुले सब्जी बाजार में हजारों लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव से दुकानदार, मजदूर और ग्राहक परेशान हैं।

पेयजल संकट, महात्मा फुले बाजार,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Drinking Civic Issues: नागपुर मनपा प्रशासन के दावों के बीच शहर का ऐतिहासिक महात्मा फुले सब्जी बाजार कॉटन मार्केट में पीने के पानी के लिए दुकानदारों से लेकर मजदूरों और ग्राहकों को भटकना पड़ रहा है। बार-बार बाजार में पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं की मांग के बावजूद प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों को भी रोजाना पानी की केन खरीदनी पड़ रही है।
सबसे ज्यादा तकलीफ मजदूरों और ग्राहकों हो रही है, जब उन्हें प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिल पता है। हालांकि सीमेंटीकरण होने से बारिश के दिनों में भी यहां होने वाली पुरानी समस्या से लोगों को राहत मिली है लेकिन नियमित सफाई व्यवस्था का अब भी अभाव है।
महात्मा फुले सब्जी व फल आढ़तिया एसोसिएशन के अनुसार हर दिन यहां दुकानदारों, हमाल सहित ग्राहकों को मिलाकर करीब 10,000 लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन इनके लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। कभी शहर की आन-बान-शान रहा यह बाजार आज बुनियादी सुविधाओं की बड़ी किल्लत का सामना कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून की दस्तक से महंगी हुई सब्जियां, बाहरी आवक पर टिका नागपुर; बिगड़ने लगा किचन बजट
प्याज किसानों के लिए 10 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग, भारत दिघोले ने उठाई स्थिर निर्यात नीति की आवाज
बुलडोजर जाते ही लौट आता अतिक्रमण, नागपुर के फुटपाथों पर कब्जा; राहगीरों के लिए सड़क पर चलना मजबूरी
देशभर के छात्रों के लिए मौका, नागपुर यूनिवर्सिटी में CUET-PG से प्रवेश; 29 PG कोर्स राष्ट्रीय स्तर से जुड़े
रोजाना सजती हैं 290 से अधिक दुकानें
करीब 13 एकड़ के विशाल परिसर में फैले महात्मा फुले बाजार में सब्जियों की 290 अधिकृत दुकानें सजती हैं, जबकि फलों का कारोबार खुले मैदान में होता है। वर्ष 2009 में इस मार्केट के संचालन का जिम्मा कृषि उत्पन्न बाजार समिति से छीनकर मनपा प्रशासन के हाथों में आ गया था। कृषि उत्पन्न बाजार समिति के कलमना शिफ्ट होने के बाद नागपुर महानगरपालिका ने यहां का सीमेंटीकरण कराया। इससे यहां व्यवसाय को फायदा भी हुआ। पहले जैसी कीचड़ और गंदगी की समस्या अब बारिश में नहीं दिखती है लेकिन पानी की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।
सालों पहले लगाए गए नल अब नहीं रहे
महात्मा फुले सब्जी व फल आढ़तिया एसोसिएशन के सचिव राम महाजन ने कहा कि सालों पहले जब देवेंद्र फडणवीस महापौर थे, तब व्यापारियों की मांग पर यहां कॉर्पोरेशन के नल लगाए गए थे। पीने की पानी की यही एकमात्र व्यवस्था थी लेकिन यह नल बंद पड़े और अब यह भी नहीं रहे।
यह भी पढ़ें:-मानसून की दस्तक से महंगी हुई सब्जियां, बाहरी आवक पर टिका नागपुर; बिगड़ने लगा किचन बजट
आज आलम यह है कि बाजार में काम करने वाले कर्मचारियों, हमालो, तौलने वालों, थ्री-व्हीलर चालकों, कैटरर्स और शहर भर से आने वाले हजारों ग्राहकों को प्यास बुझाने के लिए पानी खरीददना पड़ता है। मनपा प्रशासन को ध्यान देना चाहिए, संगठन कई बार इसके लिए ज्ञापन सौप चुका है।
Mahatma phule vegetable market nagpur drinking water crisis basic facilities neglected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
May 31, 2026 | 01:55 PMनागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
May 31, 2026 | 01:55 PMरूसी राष्ट्रपति पुतिन के बेटों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, खूफिया तरीके से दी जा रही है वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग
May 31, 2026 | 01:54 PMअरे ओ सपाई लोडरों! ओपी राजभर का अखिलेश को तंज, बोले- भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में, बनर्जी का दिया रिफरेंस
May 31, 2026 | 01:54 PMमानसून की दस्तक से महंगी हुई सब्जियां, बाहरी आवक पर टिका नागपुर; बिगड़ने लगा किचन बजट
May 31, 2026 | 01:43 PMप्याज किसानों के लिए 10 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग, भारत दिघोले ने उठाई स्थिर निर्यात नीति की आवाज
May 31, 2026 | 01:38 PMKSBKBT Spoiler: तुलसी पर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रियो ने रचा नया चक्रव्यूह, संकट में पड़ा विरानी परिवार
May 31, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM












